Ranchi:- झारखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 11 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक शहर भर में विविध सांस्कृतिक एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसके मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा किए जा रहे विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण आज दिनांक 13.11.2025 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा किया गया। उनके द्वारा आज कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल एवं मोराबादी क्षेत्र का अवलोकन किया गया।
▶ उनके द्वारा सभी अधिकारियों को राजधानी में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा चौक-चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘राजधानी रांची की छवि झारखंड राज्य की गरिमा के अनुरूप सर्वोच्च दिखनी चाहिए।”
* स्थलीय निरीक्षण
भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकरः
स्थल पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें, एप्रोच रोड में वाटर स्प्रिंकलर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें।
दीवारों पर झारखंड की सांस्कृतिक कलाकृतियों का चित्रण एवं आकर्षक लाइटिंग।
हॉर्टिकल्चर शाखा को समाधि स्थल के सुंदर बागवानी हेतु निर्देश दिया गया।
आकर्षक लाइटिंग अधिष्ठाापित करने हेतु टीम को निर्देश दिया गया।
* मोराबादी क्षेत्र का निरीक्षणः
सर्वोच्च सफाई व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय की व्यवस्था इत्यादि कार्य समय पर सुनिश्चित करें।
क्षेत्र के मॉड्यूलर टॉयलेट की सफाई।
सेल्फी वॉल प्वाइंट का को आकर्षक स्वरूप दे।
वॉल पेंटिंग इवेंट
इसके अलावा, कल 14 नवम्बर 2025 को होने वाले वॉल पेंटिंग इवेंट की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इसके लिए तीन स्थान आयुक्त कार्यालय परिसर (कचहरी), मोराबादी चिल्ड्रन पार्क चारदीवारी, तथा जाकिर हुसैन पार्क चारदीवारी को चयनित किया गया है, जहाँ प्रोफेशनल कलाकार झारखंड की संस्कृति दर्शाने वाली पेंटिंग बनाएंगे।
निरीक्षण दल में, अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, अभियंतागन एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।
