अवैध हथियार के साथ व्यक्ति, महिला साथी के साथ हुआ गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

The Ranchi News
4 Min Read

रांची: दिनांक-20.07.2025 के दोपहर को गुप्त सूचना मिली कि एक काला रंग के कार में एक महिला और एक पुरूष अवैध हथियार लेकर रॉची से कुडु कि ओर कोई बड़ी घटना कारित करने की मंशा से जा रहे है।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चान्हो थानान्तर्गत ग्राम सोस चौक से थोड़ी दुर आगे साजिद कार वासिंग सेंन्टर के पास पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों का चेकिंग किया जाने लगा। वाहन चेकिंग के कम में कुछ देर के बाद रॉची कि तरफ से काला रंग का एक वाहन काफी तेज गति से आ रही है, जिसको रोकने का प्रयास कि परन्तु भागने का प्रयास करने लगा। जिसके बाद उपलब्ध बल के सहयोग से घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर जॉच किया गया, जॉच के कम में उक्त केटा वाहन सं० JH10DB-0184 में बैठे व्यक्ति से एक लोडेड देशी पिस्टल एंव एक लोडेड मैगजीन पाया गया, पिस्टल को ऑनलोड करने पर उसमें बार जिन्दा गोली तथा पाये गये एक अन्य मैगजीन को अनलोड करने पर उसमे से चार जिन्दा गोली पाया गया। उक्त केटा वाहन में बैठे दोनो व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम पता कमशः 1. सोहेल खान एवं 2. नंदिनी सांगत बताये। पकड़ाये सोहेल खान एक कुख्यात अपराधकर्मी है, जिसके विरूद्ध रंगदारी, छिनतई, एंव एन०डी०पी०एस० के कई कांड दर्ज है और इन कांडों में कई बार ये जेल जा चुके है। तत्पश्चात दोनो अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफतार अपराधी का नामः-

1. सोहेल खान उम्र करीब 34 वर्ष पे० जाबीर खान, सा० उचरी महल्ला, थाना+जिला गढ़वा

2. नंदिनी सांगत उम्र करीब 20 वर्ष पे० आशोक सामंत पता बरा गाँव, थाना कोलारी, जिला-धौलपुर राजस्थान

गिरफ्तार अभि० सोहेल खान का अपराधीक इतिहास भी रहा है।

बरामद सामानों की विवरणी:-

1. एक देशी पिस्टल,

2. दो पिस्टल का मैगजीन,

3. 08 (आठ) जिन्दा गोली जिसके पैन्दे पर 7.65 KF लिखा हु‌आ

4. HYUNDAI CRETA वाहन सं०-JH10DB-0184

5. पाँच सी का 160 नोट (एक सौ साठ) कुल अरसी हजार रूपये,

6. उसके द्वारा हाथ के अंगुली में पहना हुआ सोने जैसा दो अंगुती,

7. सफेद रंग का एक घड़ी,

8.रियलमी कम्पनी का बैगनी रंग का स्कीन टच मोबाईल,

9. एक सोहेल खान के नाम से वोटर आईडी कार्ड,

10. दो ए०टी०एम० कार्ड,

11. सोहेल खान के नाम से चालक अनुज्ञप्ति,

12. एक आधार कार्ड जिसपर समीर अंसारी पे० अफजल अंसारी, पता वार्ड नं0-04, टोला पचफेड़ी, ओखरगड़ा,

13. थाना मेराल, जिला गढ़वा अंकित,

14. नंदिनी सामन्त के पास से बरामद रेडमी कम्पनी का मोबाईल

टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारीः-

1. पु०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार चान्हो थाना।

2. पु०अ०नि० संजय कुल्लू, चान्हो थाना

3. स०अ०नि० अनिल मांझी, चान्हो, थाना

4. चान्हो थाना स०बल

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *