पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 22 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक गिरफ्तार

The Ranchi News
3 Min Read

दिनांक 30.03.25 को पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह- वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हई कि रातु थाना क्षेत्र अन्तर्गत रातु महाराजा तालाब शिवाला कॉलोनी के आस-पास चांदनी गुड्डू उर्फ हाजी गुडू अंसारी के घर में रह रहे किरायेदार के द्वारा अवैध कारोबार किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छामापारी टीम के द्वारा उक्त स्थल पर पहुँचे। जहाँ पर छापामारी दल के सहयोग से चांदनी गुडडू उर्फ हाजी गुड्डू अंसारी के मकान की घेराबंदी किया। घेराबंदी के उपरान्त दरवाजा खुलवाया गया। तथा उसके कमरे की तालाशी ली गयी तो पाया कि उसके रूम में रखे दो बैग जिसका रंग क्रमशः बैगनी एवं ग्रे रंग के बैग में संदिग्ध सामान है। पुछने पर बताया कि इसमें करीब 22 कि०ग्रा० गांजा है, जिसे मैं झारसुगुढा उड़िसा से लाता हूँ। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम गंगा सागर राय पिता स्व० शम्भु राय पता श्रीपुर थाना भावरकोल जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) बताये। बरामद गांजा के पैकेट को विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इस संबंध में रातु थाना में सुसंगत धाराओं में काण्ड अंकित किया। इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार व्यक्ति

01. गंगासागर राय उम्र 52 वर्ष पिता स्व० शम्भु राय सा० श्रीपुर थाना भावरकोल जिला गाजीपुर (उ०प्र०) वर्तमान पता रातु महाराजा तालाब शिवाला कालोनी के पास चांदनी गुड्डू उर्फ हाजी गुडू अंसारी के घर में किरायेदार

बरामद समान की विवरणी

01. दो बैग में रखा हुआ करीब 22 कि०ग्रा० गांजा।

02. दो रेडमी कम्पनी का एन्ड्रयड मोबाईल फोन।

छापामारी दल में शामिल

01. श्री अरविन्द कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय राँची।

02. राम नारायण सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, रातु।

03 . पु०अ०नि० अनुरंजन कुमार, रातु थाना।

04. पु0अ0नि0 ​​संतोष यादव, रातु थाना।

05 . पु0अ0. नि0 नवीन शर्मा, रातु थाना।

06. पु०अ०नि० छोटु कुमार, रातु थाना।

07. स०अ०नि० सुनिल कुमार सिंह, रातु थाना।

08. रात्रि मण्डल सशस्त्र बल

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *