राँची में चैन स्नैचिंग की बड़ी वारदात: पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, सोने की चैन और टेम्पू बरामद

The Ranchi News
5 Min Read

रांची: दिनांक-29/08/2025, को पूनम सहाय उम्र 60 वर्ष पति प्रवीण कुमार सहाय पता मकान सं0-169 न्यू ए.जी. को-ओपरेटिव कालोनी थाना अरगोड़ा जिला राँची के टंकित आवेदन के आधार पर बताया गया कि दिनांक- 29/08/2025 को शाम 6.50 बजे अपने घर से DAV कपिलदेव मैदान के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने के बाद वापस अपने घर DAV कपिलदेव मैदान के बगल वाले रास्ते से जा रही थी कि मैं न्यू ए. जी. को-ओपरेटिव कालोनी स्थित अपने घर के दरवाजे के पास पहुंची तभी अचानक दो लड़का मेरे सामने आ गया और मुझे घेर लिया। उसमे से एक लड़का मेरा गला मे पहना हुआ सोने का चौन को झटका देकर छिन लिया और दोनो लड़का सोने का चैन को लेकर भागने लगे। उन दोनो को भागते देख मैं जोर जोर से चिल्लाने लगी। भागने के क्रम में एल लड़का जो काला ब्लू चेकदार शर्ट एवं ब्लू रंग का जींस पहना हुआ था जो टेम्पू रजि० नं०- JH01EP7860 से भाग गया। परन्तु दूसरा लड़का जो सफेद रंग का हाफ टी-शर्ट एवं ब्लू रंग का जींस पहना हुआ था उसे वहाँ उपस्थित लोगों ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया तथा वहाँ उपस्थित लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच पुलिस एवं गस्ती दल त्वरित कार्रवाई करते हुए वहाँ पहुँची और पकड़ाये उस लड़‌के को अपने हिरासत में लेकर दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पुलिस के द्वारा उसका तलाशी लिया गया तो उसके पैंट के दाहिने पैकेट मे से लुटा हुआ सोने का चैन बरामद हुआ । तदपश्चात पकड़ाये व्यक्ति से नाम/पता पुछने पर अपने नाम मो० आजाद उर्फ मो० शेरू उर्फ आजाद, उम्र-34 वर्ष, पिता मो० ईशाक उर्फ मो० मुस्ताक, पता-पिस्का नगडी, टिकरा टोली हाई स्कूल के पास, थाना-नगड़ी जिला राँची बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम मो० मुजपफर पिता-मो० आशिक पत्ता- ढिपाटोली थाना पुन्दाग ओ०पी०, जिला राँची बताया। पकड़ाये व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना लाया गया। पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल से भागे हुए दूसरे अभियुक्त मो० मुजफ्फर पिता- मो० आशिक पता दिपाटोली थाना पुन्दाग ओ०पी०, जिला राँची को त्वरित कार्रवाई करते हुए चापू टोली चौक से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पुछताछ के क्रम में मो० मुजपफर के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया घटना में प्रयुक्त टेम्पू रजि० नं०-JH01EP7860 को जप्त किया गया तथा संलिप्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विवरणी:

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1 . श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा।

2. पु०अ०नि० अजीत कुमार वर्मा, अरगोड़ा थाना।

3. पु०अ०नि० पिंटु कुमार, अरगोड़ा थाना।

4. पु०अ०नि० आनन्द कुमार साह, अरगोड़ा थाना।

5. टाईगर 09 स०अ०नि० गंगा महतो,

6. टाईगर 09 आरक्षी 1670 तेजबहादुर सिंह

7. आरक्षी सुबल प्रवेश टोप्पो

8. पुलिस 3731 सुशील मिंज

बरामद सामानों का विवरण

1.10 ग्राम सोने की चौन

2. CNG टेम्पू

गिरफ्तार व्यक्तियों का नामः-

1. मो० आजाद उर्फ मो० शेरू उर्फ आजाद, उम्र 34 वर्ष, पिता मो० ईशाक उर्फ मो० मुस्ताक, पता पिस्का नगडी, टिकरा टोली हाई स्कूल के पास, थाना नगड़ी जिला राँची ।

2. मो० मुजपफर पिता मो० आशिक पता ढिपाटोली थाना पुन्दाग ओ०पी०, जिला राँची।

मो० आजाद का अपराधिक इतिहास

1. लोअर बाजार थाना कांड सं0-159/2005, धारा-379/411 भा०द०वि०

2. चुटिया थाना कांड सं०- 67/2005, धारा 379/414 भा०द०वि०

3. GR-2473/05, लोअर बाजार, धारा 379/411 भा०द०वि०

4. लोअर बाजार थाना कांड सं0-31/2008, धारा-414/34/120 (बी) भा०द०वि०

5. नामकुम कांड सं0- 182/07, धारा-392/411 भा०द०वि०

6. लोअर बाजार थाना कांड सं0-204/2007, धारा-379/411 भा०द०वि०

7. लोअर बाजार थाना कांड सं0-197/2007, धारा-379/411 भा०द०वि०

8.चुटिया थाना कांड सं0-208/2009, धारा 379 भा०द०वि०

9. लोअर बाजार थाना कांड सं0-76/2012, धारा-387 भा०द०वि०

10. ST-16/13 नामकुम धारा 302/120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट

11. GR-2168/14, चुटिया धारा 341/324/385/379/504 भा०द०वि०

12. लोअर बाजार थाना कांड सं0-79/2015, धारा-399/402/414/34 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

13. लोअर बाजार थाना कांड सं0-49/2015, धारा-414/34 भा०द०वि०

14. लोअर बाजार थाना कांड सं0-180/2015, धारा-414/34 भा०द०वि०

15. बेड़ो थाना कांड सं0-93/2015, धारा-25 (1-बी) ए 26/35 आर्म्स एक्ट

16. ST-357/16 GR-5863/15 बेड़ो धारा-394/34 भा०द०वि०।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *