गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई: देशी कट्टा, स्कूटी व लूटा गया कैमरा बरामद

The Ranchi News
4 Min Read

लोहरदगा:-दिनांक 29.12.2025 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ खास अम्बवा मैदान थाना कैरो में 2 लड़के बैठ कर पार्टी कर रहे हैं एवं उन लड़कों के पास पिस्टल है। उक्त आसूचना के सत्यापन हेतु पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा के नेतृत्व में श्री संदीप रंजन, पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक, किस्को, थाना प्रभारी कैरो पु०अ०नि० कुंदन कुमार रवानी, पु०अ०नि० अमित कुमार मुर्मू कैरो थाना के साथ एक टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तत्काल गठित टीम के द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में थाना प्रभारी कैरो के द्वारा खास अम्बवा मैदान में छापामारी किया गया। 2 नाबालिग के पास से लाल रंग के TVS NTORK स्कूटी जिसका रजि० नं० JH01GJ-6448 एवं POCO C75 कंपनी का मोबाईल फोन बिना सीम का एवं लोहे का 12 बोर का एक देशी कट्टा, लकड़ी का बट लगा हुआ बरामद हुआ। वैध दस्तावेज माँगने पर इनके द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया। छापामारी एवं बरामदगी के बाद 2 नाबालिग को निरुद्ध किया गया। पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.12.2025 को ग्राम-अम्बवा से बीठा जाने वाले मोड़ के पास ये दोनों नाबालिग एवं इनका एक अन्य नाबालिग दोस्त भण्डरा के द्वारा लाल रंग के TVS NTORK स्कूटी बिना नंबर प्लेट से जा कर के संध्या में 4:00-4:30 बजे के करीब नन्दनी डैम से पिकनिक मनाकर लौटने वाले 5 लड़को से हथियार दिखाकर NIKON कंपनी का DSLR कैमरा (मॉडल-d5600), POCO C75 कंपनी का मोबाईल फोन एवं 200 रूपये डरा-धमका कर लूट पाट किया गया था। इस संबंध में कैरो थाना काण्ड सं० 68/25, दि० 15.12.25, धारा 309(4)/351भा०न्या०सं०-23 दर्ज किया गया था। निरुद्ध नाबालिगों के द्वारा बताया गया कि बरामद स्कूटी घटना में उपयोग किया गया था एवं बरामद मोबाईल फोन लूटा गया मोबाईल फोन है एवं NIKON कंपनी का DSLR कैमरा (मॉडल-d5600) इनके दोस्त के पास भण्डरा में है, जिसे साथ चलने पर बरामद करा सकता हूँ। तत्पश्चात अनुसंधान के दौरान इनके तीसरे नाबालिग दोस्त को थाना भण्डरा से निरुद्ध किया गया एवं उसके पास से लुटे गए NIKON कंपनी का DSLR कैमरा (मॉडल-d5600) को बरामद किया गया।

बरामद कट्टा के संबंध में कैरो थाना काण्ड सं० 75/25, दि० 29.12.25, धारा 25(1-B)a/26/35 Arms Act 1959 & 317(2) भा०न्या०सं०-23 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है एवं निरुद्ध नाबालिगों को न्यायालय में उपस्थित कर रिमांड होम में भेजा जा रहा है।

➤ निरुद्ध नाबालिग :-

1. 3 नाबालिग बच्चे उम्र करीब 17 वर्ष

➤ जब्त सामग्री:-

1. लोहे का 12 बोर का एक देशी कट्टा, लकड़ी का बट लगा

2. लाल रंग के TVS NTORK स्कूटी जिसका रजि० नं० JH01GJ-6448

3. लूटे गए NIKON कंपनी का DSLR कैमरा (मॉडल-d5600)

4. लूटे गए POCO C75 कंपनी का मोबाईल फोन

➤ छापामारी टीम के सदस्य:-

1. श्रीमति श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा

2. श्री संदीप रंजन, पुलिस उपाधीक्षक सह अंचल निरीक्षक, किस्को

3. श्री कुंदन कुमार रवानी, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, कैरो थाना

4. श्री अमित कुमार मुर्मू, पु०अ०नि०, कैरो थाना

5. श्री रंजन कुमार सिंह, स०अ०नि०, कैरो थाना

6. श्री पंचानन्द गोप, स०अ०नि०, कैरो थाना

7. कैरो थाना सशस्त्र बल।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *