तमाड़ थाना क्षेत्र में सनसनी: सिरकटा शव मिलने से फैली दहशत

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- दिनांक 13.09.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भुरसुडीह के जंगल में एक व्यक्ति का सर कटा हुआ शव फेंका गया है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में सर कटा हुआ शव का पहचान सुरेश स्वांसी पे० एतवा स्वांसी ग्राम भुसुडीह थाना तमाड़ जिला रांची के रूप में की गई।

वादी एतवा स्वाँसी, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व० हरी स्वाँसी, ग्राम भुरसुडीह, थाना तमाड़ जिला- राँची के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त (1.) जगदीश स्वाँसी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता जीवन स्वाँसी, (2.) पुरन कुमार स्वाँसी, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व० रामकृष्ण स्वांसी दोनो ग्राम भुरसुडीह तथा (3.) हरि मुण्डा उम्र 35 वर्ष, पिता गोन्दे मुण्डा, ग्राम भुरसुडीह टोला बांकी, सभी थाना तमाड जिला राँची के विरूद्ध अपने पुत्र की धारदार हथियार से हत्या करने के आरोप में कांड दर्ज किया गया है। कांड अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि वादी पक्ष एवं अभियुक्त पक्ष के बीच पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चला आ रहा था, जिसके कारण अभियुक्तों के द्वारा यह घटना कारित की गई है। इस कांड प्राथमिकी अभियुक्त (1.) जगदीश स्वाँसी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता – जीवन स्वाँसी, सा० भुरसूडीह तथा (2.) हरि मुण्डा, उम्र 29 वर्ष, पिता गोन्दे मुण्डा, ग्राम बांकी, दोनों थाना तमाड, जिला राँची को विधिवत छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है । जबकि एक अन्य अभियुक्त फिरार है। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयोग किये गये हथियार दावली तथा फरसा को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

(1.) जगदीश स्वाँसी, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता जीवन स्वाँसी, सा० भुरसूडीह, थाना तमाड़, जिला राँची ।

(2.) हरि मुण्डा, उम्र 29 वर्ष, पिता – गोन्दे मुण्डा, ग्राम बांकी, थाना तमाड, जिला राँची ।

जप्त सामानों की विवरणीः-

(1.) दावली

(2.) फरसा

(3.) घटनास्थल से मृतक सुरेश स्वांसी का एंड्रॉयड फोन ।

(4.) अभियुक्त जगदीश स्वांस का की-पैड फोन।

छापामारी दल के सदस्यः-

1. पु०अ०नि० प्रवीण कुमार मोदी, थाना प्रभारी, तमाड़, राँची ।

2. पु०अ०नि० निमाई सोरेन, तमाड़ थाना, राँची ।

3. स०अ०नि० अजय प्रताप, तमाड़ थाना, राँची ।

4. तमाड़ थाना के सशस्त्र बल ।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *