रांची जिला के यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण के विषय पर एक समीक्षा बैठक का आयोजन

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: आज दिनांक 13-06-25 को पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण/यातायात) तथा सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ रांची जिला के यातायात एवं विधि-व्यवस्था संधारण के विषय पर एक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमे रांची जिला अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण यातायात संधारण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए: –

1. राजधानी रांची में ट्रैफिक हेल्पलाइन/व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा, जिसमें आम जनता की ट्रैफिक से संबंधित समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।

2. सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु नगर निगम, संबंधित थाना और यातायात थाना के परस्पर समन्वय से अभियान चलाया जाएगा।

3. ⁠ट्रैफिक जाम की समस्या का निवारण के लिए संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं यातायात थाना पदाधिकारी की संयुक्त जिम्मेवारी तय की जाएगी।

4. ⁠रोड इंजीनियरिंग से संबंधित समस्या को भी जिला प्रशासन के सहयोग से सुचारु रुप से चालू किया जाएगा।

5. ⁠ बच्चों के स्कूल में आगमन और प्रस्थान के समय में भी ट्रैफिक संबंधित समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

6. अनावश्यक कट, जिससे यातायात नियमों के पालन करने में बाधाएं उत्पन्न कर रही है, को चिन्हित करते हुए बंद किया जाएगा।

7. जनता से अपील की गई है कि अपने लंबित चालान शुल्क को यथाशीघ्र जमा करवाकर चालान का निष्पादन करें।

8. ट्रैफिक वॉलेंटियर बनकर यातयात संधारण में सहभागिता हेतु आम जनता के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा।

9. गूगल इंडिया के साथ जल्द ही मीटिंग कर गूगल मैप में रूट-लाइन (ब्लॉक रोड/डिस्टर्ब रूट) हेतु जानकारी अपडेट की जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *