वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक,अपराधकर्मियों को आत्मसमर्पण कराने हेतु लोगों से कि अपील

The Ranchi News
2 Min Read

राँची: वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक खलारी, रॉची के नेतृत्व में ठाकुरगॉव थाना कांड सं0 31/23 दिनांक-07.07.2023 धारा 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट तथा ठाकुरगॉव थाना कांड सं0 36/23 दिनांक 06.08.2023 धारा 26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट के वांछित/फरार अभियुक्त तत्कालीन प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० तथा हाल के दिनों में टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन से अलग होकर बनाये गये बी०के०एस० तिवारी नामक अपराधिक गिरोह के कमाण्डर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी पे० मुनेश्वर महतो, ग्राम डमारू, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग तथा उक्त गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिश अंसारी उर्फ अविनाश जी पे० उस्मान अंसारी, ग्राम मतवे, थाना बुढ़मू, जिला रॉची के विरूद्ध थाना प्रभारी ठाकुरगॉव, थाना प्रभारी बुढ़मू साथ पु०अ०नि० दिलीप कुमार एवं पु०अ०नि० अरविन्द कुमार दोनों थाना ठाकुरगॉव, थाना सशस्त्र बल, सैट-138 के सशस्त्र बल एवं एस०एस०बी० के जवानों और स्थानीय थाना के साथ विधिवत् ढोल-बाजा के साथ इश्तेहार का तामिला किया गया। उक्त गिरोह के विरूद्ध अहले सुबह हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना एवं रॉची जिला के बुढ़मू थाना क्षेत्र के सीमा क्षेत्र के जंगलों में छापामारी एवं सर्च अभियान चलाया गया। बी० के०एस० तिवारी नामक अपराधिक गिरोह के कमाण्डर रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी जी एवं गिरोह के सक्रिय सदस्य अनिश अंसारी उर्फ अविनाश जी बड़कागाँव, बुढ़मू, ठाकुरगाँव, केरेडारी, खलारी आदि थाना क्षेत्र के कई कांडों में आरोपित है। दोनों अपराधियों के विरूद्ध इश्तेहार तामिला के समय उपस्थित उनके सगे-संबंधियों एवं ग्रामीणों को सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुर्नवास नीति यथाः आत्मसमर्पण करने वाले अपराधियों को सरकार द्वारा दी जानेवाली लाभ के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा दोनों अपराधकर्मियों को आत्मसमर्पण कराने हेतु लोगों से अपील किया गया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *