राँची:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री मंडल आयोग के निर्माता डॉ बी पी मंडल जी के जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और अन्य पदाधिकारी ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित का श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि डॉ बीपी मंडल के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके संघर्षों का परिणाम है कि आज करोड़ों लोगों के जीवन स्तर ऊंचा उठा है और खुशहाली आई है।
उनके अधूरे सपने को संघर्षों के बूते पूरा करने का काम राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा करेगा।उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के लिए जो किया, वह हमेशा याद रखा जाएगा।
पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद बीपी मंडल जी के कार्यों और योगदान को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता प्रदेश महासचिव रामावतार कश्यप,सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव राम लखन साहू कार्यालय प्रभारी संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।
