केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: केंद्रीय युवा महावीर मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल बयान जारी कर कहां की केंद्रीय युवा महावीर मंडल झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का आभार प्रकट करती है झारखंड में रामनवमी का पावन पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया जिसमें की प्रशासन की अहम भूमिका रही और राज्य के मुखिया ने पूरे रामनवमी में खुद मॉनिटरिंग की, की हमारा राज्य अपने इस पावन पर्व को खूबसूरत ढंग से मनाए प्रशासन के लोग दिन-रात लग रहे इसके लिए रांची के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री जी, वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची श्री चंदन कुमार सिन्हा जी, एडीएम रांची राजेश्वर नाथ आलोक जी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री उत्कर्ष कुमार, सिटी एसपी रांची श्री राजकुमार मेहता जी, यातायात एसपी श्री डॉ0 कैलाश करमाली जी सहित सीओ, वीडियो सहित सभी पुलिस पदाधिकारी रांची शहर के तमाम अखाड़ा धारी, महावीर मंडल के तमाम पदाधिकारी, महावीर पताका के शोभा यात्रा के अध्यक्ष, स्वागत सिविल लगाए तमाम संस्था को धन्यवाद देना चाहूंगा इस पावन पर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए।

और विशेष कर माननीय राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी मैडम को धन्यवाद देना चाहूंगा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर जितना भी विशाल झंडा अल्बर्ट एक्का चौक के पास पर खड़ा किया गया विशाल विशाल झांकियां आसानी से पार कर गई वह महुआ माजी जी का देन है क्योंकि उन्होंने ही अल्बर्ट एक का चौक पर जूडोका के द्वारा जो ओवरब्रिज बनाया जा रहा था उसे उन्होंने ही रोका और काम बंद करवा दिया। नहीं तो रामनवमी में तमाम लोगों को दिक्कतें आती।

केंद्रीय युवा महावीर मंडल के द्वारा रामनवमी में आई झांकियों में प्रथम पुरस्कार पंच मंदिर को दिया गया जो की झारखंड का सबसे बड़ा मोमेंटो रहा।

द्वितीय पुरस्कार-महावीर श्रृंगार समिति कार्ट सराय रोड अप्पर बाजार

तृतीय पुरस्कार-श्री राम श्रृंगार समिति गाड़ी खाना

को दिया गया।

आने वाले वर्षों में केंद्रीय युवा महावीर मंडल और भी बड़ा कार्यक्रम करेगी।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य संयोजक उज्जवल सिन्हा,सोमवित माजी, मुख्य सलाहकार लखन कुमार, महासचिव अमन ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *