केंद्रीय युवा महावीर मंडल रॉंची के नौवीं बार अध्यक्ष बने नन्द किशोर सिंह चंदेल

The Ranchi News
5 Min Read

राँची:- युवा रॉंची महानगर रामनवमी पूजा समिति (युवा महावीर मंडल रांची) कि बैठक श्री चैती दुर्गा पूजा मंदिर भुतहा तालाब के प्रांगण में हुई। सर्वप्रथम इस बैठक में युवा रॉंची महानगर रामनवमी पूजा समिति का नाम सर्वसम्मति से बदलकर केंद्रीय युवा महावीर मंडल रॉंची किया गया अब इसी नाम से पूजा समिति जानी जाएगी।

इस बैठक में लगातार नौवीं बार नन्द किशोर सिंह चंदेल को केंद्रीय युवा महावीर मंडल रॉंची का अध्यक्ष सर्व समिति से चुना गया। इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची लगातार 9 वर्षों से राजधानी रांची में सबसे विशाल कार्यक्रम करता आ रहा है। हर बार की तरह इस बार भी झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित किया जाएगा साथ ही मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, बोर्ड निगम के अध्यक्ष, प्रशासनिक पदाधिकारी, शहर के तमाम पत्रकार गण सहित रांची शहर के विशिष्ट और आमजनों को आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाएगा। रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर को बैनर पोस्टरों से पाटा जाएगा, दिनांक 5 अप्रैल महाअष्टमी को संध्या बेला में केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची के मंच का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। रात में आने वाली झांकियो़ के बीच शहर का सबसे बड़ा पुरस्कार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही सभी राम भक्तों का फूलमाला अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

दिनांक 6 अप्रैल रामनवमी के दिन लाखों की संख्या में आने वाले श्रीराम भक्तों और अखाड़ा धारी यों का पूरे जोश खरोश के साथ स्वागत किया जाएगा। स्वागत मंच से गर्मी को देखते हुए हर साल की भांति इस साल में मिनरल वाटर बोतल,बिस्कुट,चॉकलेट और चना गुड का भी इंतजाम किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सबसे पहले केंद्रीय युवा महावीर मंडल रांची की महिलाओं का सम्मान किया गया।

शहर की सबसे बड़ी रामनवमी कमेटी किस प्रकार है-

मार्गदर्शक – माननीय राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी

अध्यक्ष – नन्द किशोर सिंह चंदेल

नेतृत्व करता- शंकर दुबे

मुख्य संरक्षक- विनय सरावगी

मुख्य संयोजक- ललित नारायण ओझा,उज्जवल सिंन्हा, कुमार राजा,सोमवित माजी

मुख्य आयोजक- आलोक दुबे, किशोर साहदेव,रमेंद्र कुमार, आलोक तिवारी

मुख्य सलाहकार-विनय सिंह,लखन कुमार, बिजेंद्र सिंह , विक्रम सिंह सोनू,

वरिष्ठ संरक्षक-हेम सिंह, संजय पांडे,निलेश चौधरी,संजय कुमार जयसवाल,शिवाजीत सिंह, संजय सिंह लल्लू,दीपक ओझा,अजय सिंह ,मुरारी मंगल, संजय सिंह लल्लू,विक्रम सिंह सोनू, दीपू सिंह, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, विशाल पांडिया,देव सिन्हा,पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह,जीतू साहू, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन मीढ्ढा, देव सिन्हा

संरक्षक- रीना सिंह,रीता दूबे, नीलू सिंह,शिल्पी कुमारी वर्मा,पूजा कुमारी,मंजुला बेरा,सुनीता सिंह,गीता सिंह, अर्चना मिर्धा, अनिता कुमारी,शीला साहू,रवि मेहता, ममता मिश्रा,रेखा सिंह, रंजीत पांडे,अंजली चौधरी, प्रीति मौरिया, प्रमिला भारती,उर्मिला चौधरी,श्याम किशोर सिंह,मुकेश, रमेश अग्रवाल, रामेश्वर दयाल सिंह,अनिल कुमार, मनजीत सिंह, अविनाश सिंह, गोपाल पांडे,बासु बेरा,अमर सिंह, रिशु,जीतू साहू , जितेंद्र सिंह,अशोक यादव, जिमी गुप्ता,जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश यादव, रविंद्र कुमार सिंह, डीके सिंह, श्री राम सिंह, विजय पांडे,

संयोजक-सोमू बनर्जी,बिट्टू सिंह, भोलू सिंह, राहुल सिंह, कुमार बंटी, अजीत कुमार सिंह,

कार्यकारी अध्यक्ष-कुंवर यस सिंह परमार,अभिजीत राज, सीनू वर्मा, विकास सिंह,

मीडिया प्रभारी- नरेश पपनेजा

सह मीडिया प्रभारी- नमन भरतिया

वरीय उपाध्यक्ष-करण सिंह, रोहन सिंह,रोहित सिंह, अर्जुन सिंह, सुधीर यादव, नवीन साहू, सुजीत कुमार, विशाल कुमार, विक्रांत सिंह, आशीष रजक, अमित, रामजन्म सिंह, आदित्य राज,

उपाध्यक्ष- लाल मोहन, हर्षित सिंह, रॉनित साहू, राहुल कुमार, हर्ष कुमार, रिशु सिंह, विशाल गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अंकित सिन्हा, आयुष सिंह, राहुल सिंह राजपूत, हर्ष सिंह, अभी सिंह, युवराज सिंह, सुमित्रा बनर्जी, विक्कू रजक, सूरज गुप्ता, आयुष शर्मा, अरूप मोदक,

महासचिव-अमन ठाकुर, आर्यन मेहता,अमरजीत सिंह,अमित रॉय, विवेक धान,

सचिव- मोहन गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, धीरज कुमार,

सह सचिव -सुजल सोनी,सुधीर यादव, राहुल कुमार, वेद सिंह, सुमित कुमार,

कोषाध्यक्ष- लखन

कार्यकारिणी सदस्य-प्रेम सिंह, अभिषेक, गौतम, आकाश, कौशिक, दीपक आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *