नामकुम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन लुटेरे गिरफ्तार – मोबाइल, नकदी और हथियार बरामद

The Ranchi News
2 Min Read

राँची :- नामकुम थाना क्षेत्र में मोबाइल और नकदी लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वादी गौरव कुमार (उम्र 21 वर्ष, निवासी अमेठिया नगर, सूर्या इन्क्लेव के पीछे, थाना नामकुम) के लिखित आवेदन पर कांड संख्या-253/25, दिनांक 06.06.25, धारा 309(4)/317(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कांड अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने छापामारी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन और नकदी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मो. होजैफा खान उर्फ कामिल खान (उम्र 22 वर्ष, पिता मो. खुर्शीद खान, पता – आज़ाद बस्ती, पथलकुदवा चौक, थाना लोअर बाजार, राँची)
  2. विजय लोहरा (उम्र 19 वर्ष, पिता राजेश लोहरा, पता – गुमला जोलो, थाना बसिया, जिला गुमला, वर्तमान पता – रमजान कॉलोनी, थाना सदर, राँची)
  3. मो. शाद उर्फ मस्तान खान उर्फ अमन खान (उम्र 19 वर्ष, पिता अफताब आलम, पता – मौलाना आजाद कॉलोनी, गली संख्या-20, थाना नामकुम, राँची)

बरामद सामान

  1. 04 मोबाइल फोन
  2. 01 ब्लूटूथ
  3. पिस्तौल जैसा लाईटर (01 पीस)
  4. पंच फाइटर
  5. चाकू
  6. स्कूटी
  7. नकद ₹320
  8. 01 घड़ी

छापामारी दल

इस कार्रवाई का नेतृत्व पु.नि. सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने किया। दल में पु.अ.नि. धर्मेन्द्र कुमार, पु.अ.नि. गौतम कुमार, स.अ.नि. उज्जवल कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल नामकुम थाना शामिल थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *