राँची:-YBN विश्वविद्यालय, राजउल्लतु,रांची में 19 सितंबर 2025 को फ्रेशर्स डे का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के 8 स्कूलों ( लॉ , साइंस, कॉमर्स एन मैनेजमेंट लाइब्रेरी साइंस, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, फिजियोथेरेपी , एग्रीकल्चर इत्यादि) के नए छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विश्वविद्यालय के चेयरमेन श्री रामजी यादव और वाइस चांसलर डॉ.सत्यदेव पोद्दार ने दीप प्रज्वलन कर नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें विश्वविद्यालय के जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,नृत्य संगीत , रैम वॉक, भाषण जिसमें उनकी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया गया।मिस्टर एंड मिस फ्रेशर का भी चयन किया गया मिस फ्रेशर का खिताब नफीसा अली ने जीता और मिस्टर फ्रेशर का खिताब एलेन रॉजर तिर्की ने जीता । विश्वविद्यालय की सी एम डी डॉ अंकिता यादव भव्य कार्यक्रम में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमेन ने कहा, “फ्रेशर्स डे एक महत्वपूर्ण अवसर है जब हम नए छात्रों का स्वागत करते हैं और उन्हें विश्वविद्यालय के जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
फ्रेशर्स डे का आयोजन YBN विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की कल्चरल कमिटी की चेयरपर्सन डॉ रूपा सिंहा, कॉर्डिनेटर रचना कुमारी , तथा सदस्यगण श्रीमती निकिता तिवारी, डॉ मधुमंती, मिस अभिलाषा ,और सभी विभाग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना भरपूर योगदान दिया।
