पारस एचईसी हॉस्पिटल और मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच एमओयू

The Ranchi News
1 Min Read

रांची:- पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची और मिलिट्री हॉस्पिटल के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत झारखंड एवं रांची में निवास कर रहे सभी सैन्यकर्मी (सर्विंग और रिटायर्ड ) और उनके आश्रित अब पारस हॉस्पिटल में सीजीएचएस रेट पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस समझौते के साथ ही पारस हॉस्पिटल की सभी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे इमरजेंसी सेवाएं, कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, क्रिटिकल केयर आदि अब सैन्य परिवारों के लिए भी समान रूप से उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एसवी कृष्णन ने कहा कि पारस हॉस्पिटल के साथ साझेदारी से सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

पारस हॉस्पिटल फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान भी मिलिट्री कर्मी और उनके परिजन 24*7 अस्पताल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमें देश के सैनिकों और उनके परिवारों की सेवा करने का अवसर मिला है। यह एमओयू हमारे सामुदायिक दायित्व और गुणवत्तापूर्ण हेल्थकेयर प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *