राँची: चैन छिनतई के आरोप में मोनु कुमार गिरफ्तार, पिघलाया गया सोना भी बरामद

The Ranchi News
3 Min Read

राँची :- शहर में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु राँची पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 11 जुलाई 2025 को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनक नगर, ओझा मार्केट के पास एक महिला से पूजा कर लौटने के दौरान चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना कांड संख्या 362/2025, धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की सघन छापामारी, सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में और पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया, जिसमें दो बाइक सवार संदिग्ध अपराधी दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर सुखदेवनगर, पंडरा और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के क्रम में फुटेज में पहचाने गए अभियुक्त मोनु कुमार, पिता स्व. मनोज साव, निवासी – न्यु मधुकम, देवी मंडप रोड नंबर-5, थाना – सुखदेवनगर, जिला – राँची को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने न सिर्फ इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि सुखदेवनगर, कांके और गोंदा थाना क्षेत्र में भी चैन छिनतई की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की।

बरामद सामान:

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में छिनी गई सोने की चैन के गलाए हुए भाग, जिसका वजन करीब 09 ग्राम है, प्रभात ज्वेलर्स, न्यू मधुकम से बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  1. नाम: मोनु कुमार
  2. पिता का नाम: स्वर्गीय मनोज साव
  3. पता: न्यू मधुकम, देवी मंडप रोड नं. 5, थाना – सुखदेवनगर, जिला – राँची

छापामारी दल के सदस्य:

  1. श्री प्रकाश सोय – पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली
  2. श्री मनीष कुमार – प्रभारी, पंडरा ओपी
  3. पुअनि चन्दन कुमार पाण्डेय – पंडरा ओपी
  4. आरक्षी 341 – मोहम्मद अकरम ख़ान
  5. आरक्षी 1546 – शैलेश कुमार
  6. आरक्षी 3750 – अविनाश शुक्ला
  7. आरक्षी 3330 – अशोक कुमार

पुलिस का बयान:

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चैन छिनतई की घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है और उसके गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *