68 यूनिट रक्तदान करने वाले मो. अफ़नान को रुक्का डैम में किया गया सम्मानित

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- आज दिनांक 18 /01/2026 दिन रविवार को ” एक शुरुवात ” संस्था के द्वारा पिकनिक सह कार्यशाला रुक्का डैम में आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय डॉ० भीमराव अम्बेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष श्री उमेश कुमार रवि को आमंत्रित किया गया । इस कार्यक्रम में रांची के मो० अफ़नान को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटम श्री उमेश कुमार रवि के द्वारा दिया गया। मो० अफ़नान आज तक मानव सेवा में 68 यूनिट ब्लड /रक्त दान किए है। जो अपने आप में गर्व की बात है। इस कार्यक्रम ” एक शुरुवात ” संस्था के फाउंडर सन्नी कुमार राम एवं ,अविनाश कुमार दुबे,के अलावा सोहेल राम, संजय राम, अनिल राम, गुड्डू राम, संदीप राम, आदि अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *