Ranchi:- बेड़ों प्रखंड के करम चंद भगत महाविद्यालय परिसर में बन कर लगभग तैयार नये भव्य भवन का राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया . मंत्री ने निरीक्षण के क्रम में कुछ कमियों को रेखांकित करते हुए दुरुस्त करने का आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया . इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन के साथ – साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें . निरीक्षण के क्रम में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बताया गया कि बहुत जल्द ये नया भवन का उदघाटन के लिए तैयार हो जाएगा . आपको बता दें कि महाविद्यालय के नये भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित हर तरह की सुविधा उपलब्ध है . चाहे वो बात ऑडिटोरियम की हो या प्रयोगशाला की हो , कंप्यूटर हॉल की हो या फिर लाइब्रेरी की हो . छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा और सुविधा मुहैया कराने के लिहाज से इस नये भवन का निर्माण कराया गया है . अब बेड़ों प्रखंड सहित दूसरे प्रखंड के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय का रुख नहीं करना पड़ेगा . इसके साथ ही बेड़ों महाविद्यालय में छात्रों की संख्या में भी बड़ा इजाफा होने का अनुमान है . इस दौरान मंत्री ने महाविद्यालय के स्थायी एवं अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों के साथ भी शिक्षण कार्य सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की .
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, देवनीश तिग्गा, संजय कच्छप, अरविंद गिरि,रवि उरांव आदि उपस्थित थे।
