रांची के एक युवक को विधायक सीपी सिंह द्वारा गलत फ़साने पर जमकर भड़के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी

The Ranchi News
2 Min Read

रांची के एक युवक को विधायक सीपी सिंह द्वारा गलत फ़साने पर मंत्री डॉक्टर इरफान जमकर भड़के। अंसारी ने कहा कि “CP सिंह जी, आप जैसे नेताओं की जहरीली जुबान ही इस देश में नफरत की असली जड़ है। एक बच्चे की सोशल मीडिया पर की गई गलती को आप ISIS से जोड़ रहे हैं—ये सिर्फ ओछी राजनीति है, और आपकी मानसिक दिवालियापन का प्रमाण भी है। अगर आपके पास सबूत है तो कानून को सौंपिए, लेकिन धर्म-विशेष, मौलवियों और मदरसों को बदनाम करने का ठेका आपको किसने दिया है?

आपकी यह घृणित सोच न तो देशभक्ति है, न राष्ट्र सुरक्षा की चिंता—बल्कि समाज को बाँटने वाली एक खतरनाक साजिश है। आप बार-बार मुसलमानों को टारगेट करते हैं, क्या यही है आपका राष्ट्रवाद?

मैं आपको खुली चुनौती देता हूं—अगर हिम्मत है तो एक भी सबूत देश के सामने रखें कि वो युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़ा है। वरना चुपचाप अपने राजनीतिक रिटायरमेंट की तैयारी कीजिए।

आपको सोचना चाहिए कि उस मासूम बच्चे की मां पर क्या बीत रही होगी? एक मां की बेबसी, उसका रोता हुआ चेहरा और उसकी हाय आपको ज़रूर लगेगी।

देश को आप जैसे नफरत के सौदागरों से ही सबसे बड़ा खतरा है। कानून पर भरोसा रखिए, नफरत फैलाना बंद करिए।

मैं बार-बार आपको नसीहत दे रहा हूं कि आप सुधर जाइए। यह आपके लिए हित में होगा। ज़हर उगलना बंद कीजिए।”

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *