रांची: झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति के द्वारा चैम्बर भवन में गमला में एक तुलसी का पौधा पौधरोपण किया गया | चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि तुलसी का पौधा स्वच्छता का प्रतीक और सबसे शुद्ध माना जाता है जिसका इस्तेमाल भगवान को लगने वाले प्रसाद में डाला जाता है | स्वस्थ और हरा भरा पौधा वातावरण को शुद्ध करेगा | नकारात्मकताओं को ख़त्म करेगा | इसके पत्ता मुह में रखने से माउथ रेफ्रेशिंग का काम करता है | तुलसी के पत्ते की खासियत यह है कि खांसी में एक चम्मच काढ़ा बनाकर पी लेने से खांसी छू मंतर हो जाती है | प्रत्येक लोगों के घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगा होता है जिसकी पूजा की जाती है | तुलसी विवाह भी धूमधाम से मनाया जाता है |
आज के इस पौधरोपण में चैम्बर के अध्यक्ष परेश गट्टानी, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, उप समिति चेयरमैन किशन अग्रवाल, सदस्य आनंद जालान, बिनोद अग्रवाल, अजय भंडारी, अंजय पचेरीवाल, शिवम् सिंह, अजय दधीच सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे |
