आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं होमगार्ड नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर बैठक

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण एवं होमगार्ड नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के सफल संचालन हेतु आज दिनांक 11.10.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री राकेश रंजन, अपर जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-1 श्री अमर पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक, होमगार्ड तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, रांची श्री उर्वशी पांडेय सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में आगामी दीपावली एवं छठ पर्व सहित अन्य त्योहारों में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय स्थापित करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करें। पर्व के दौरान गश्ती दलों की संख्या बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष जोर दिया गया।

साथ ही बैठक में होमगार्ड नियुक्ति हेतु आयोजित की जाने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, चिकित्सीय सुविधा, पेयजल, शेड, एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस बल को सतर्क रखने के लिए सभी थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि रांची जिले में सभी पर्व-त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *