स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर प्रशासक की अध्यक्षता में बैठक

The Ranchi News
3 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की प्रभावी तैयारी एवं शहर की बेहतर रैंकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को रांची नगर निगम द्वारा प्रशासक श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर निगम के वरीय पदाधिकारी, सभी संबंधित शाखाओं के प्रभारी अधिकारी एवं स्वच्छता से जुड़े कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रशासक द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के विभिन्न मानकों पर विस्तृत चर्चा करते हुए नगर निगम स्तर से गठित टीमों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना एवं रणनीतियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासक ने कहा कि ‘एक सुंदर एवं स्वच्छ शहर की पहचान वहां के नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही सुनिश्चित होती है। स्वच्छ सर्वेक्षण शहर में व्यापक ट्रांसफॉर्मेशन का अवसर प्रदान करता है। सभी अधिकारी एवं कर्मी सर्वेक्षण के टूलकिट के आधार पर गैप असेसमेंट, इवैल्यूएशन एवं रिजल्ट्स पर विशेष ध्यान दें तथा मौजूद चुनौतियों की पहचान कर उन पर प्रभावी कार्य करें। उन्होंने सभी नगर निगम कर्मियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ निरंतर निगरानी एवं सुधार पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख दिशा-निर्देश दिए गए

> विजिबल क्लीनलीनेस सुनिश्चित करने हेतु सभी संसाधनों को बीट प्लान के अनुसार तैनात किया जाए।

> डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, नियमित झाडू एवं कूड़ा गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स की विशेष सफाई की जाए।

> शहर के मार्गों पर कचरा डंप करने वालों पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए।

➤ शहर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता आयोजित कर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाए।

➤ ड्रेन क्लीनिंग पर विशेष फोकस रखा जाए।

> प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता से जुड़े सकारात्मक बदलावों को साझा करने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप का गठन किया जाए।

▶ नागरिकों के बीच ट्विन बिन उपयोग की आदत को प्रोत्साहित किया जाए।

> शहर के जल स्रोतों (वाटर बॉडीज) की स्वच्छता एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

> आम नागरिकों के बीच स्वच्छता को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

प्रशासक ने कहा कि ‘हर नागरिक की सहभागिता से ही रांची शहर को देश के स्वच्छ शहरों की अग्रणी श्रेणी में लाया जा सकता है।”

इस बैठक, अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, वार्ड स्वच्छता अधीक्षक, सैनिटरी सुपरवाइजर, गार्डन अधीक्षक एवं निगम के विभिन्न शाखाओं के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *