राँची:- दिनांक 05.08.2025 को बोडेया चौक स्थित राधे कृष्ण रोल्स नामक इलेक्ट्रानिक दुकान का दिवार में सेंधमारी कर अज्ञात चोरो के द्वारा विभिन्न कम्पनियो के 20 मोवाईल फोन, चार्जर, 03 पीस स्मार्ट वॉच, 04 पीस वायरलेश हेडफोन एवं 3000/- नगद की चोरी कर लिया गया था। जिस संबंध में कांके थाना काण्ड संख्या-208/25 दिनांक 06.08.25 धारा-303(3)/334 (1) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक राह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम रॉची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
अनुसंधान के क्रम में गठित टीम एवं तकनिकी शाखा की सहायता से नाबालिग के पास से चोरी गये एक मोबाईल बरामद किया गया। उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया गया है। चोरी गये अन्य मोबाईल के बारे में पूछने पर अपने पास छिपा कर रखे विभिन्न कम्पनियो के तीन मोबाईल फोन को बरामद करवाया। आगे उसके बताये अनुसार इसके दो नाबालिग दोस्तो के पास से चोरी किये गये विभिन्न कम्पनियो का 09 मोबाईल फोन बरामद किया गया।
बरामद विभिन्न कम्पनियो के कुल 13 तेरह मोबाईल फोन को कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकडाये तीनो विधि विरूद्ध बालको को विधिवत निरूद्ध किया गया।
छापामारी में निरूद्ध: (03) तीन विधि विरूद्ध बालक
बरामदगी :-
1. चार (04) रियम-मी कम्पनी का मोबाईल,
छः (06) भीभो कंपनी का मोबाइल,
2. 3. तीन (03) सैम्संग कम्पनी का मोबाईल
4. पाँच (05) चार्जर
छापामारी दल :-
1. श्री अमर पाण्डेय, वरीय पु०उपा० (गु०) प्रथम, रॉची
2. पु०नि० प्रकाश कुमार रजक, थाना प्रभारी कांके
3. पु०अ०नि० प्रवीण रजक, कांके थाना
4. पु०अ०नि० मनोज करमाली, कांके थाना
5. पु०अ०नि० टिन्कु रजक, कांके थाना
6. पु०अ०नि० रौशन कुमार सिंह, कांके थाना
7. पु०अ०नि० गो० कफील अहमद, कांके थाना
8. स०अ०नि० देवेन्द राम, कांके थाना
