राँची:- आज दिनांक 10 अगस्त दिन रविवार दोपहर 2:00 बजे रांची रेलवे स्टेशन में समाज सेवी नन्द किशोर सिंह चंदेल ने धर्म ध्वज एवं अंग वस्त्र देकर जत्थे को किया रवाना। निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा राँची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के नेतृत्व में पांच राज्यों से 30 यात्रीयों के जत्थे में 16 महिला एवं 14 पुरुष शामिल हैं। जत्था पठानकोट से चामुंडा देवी मंदिर, भरमाणी माता मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, स्वामी कार्तिकेय मंदिर, महिषासुर मर्दिनी मंदिर, धर्मराज मंदिर, नरसिम्हा मंदिर, चौरासी मंदिर, के बाद पवित्र शिव कुंड स्नान, श्री मणिमहेश कैलाश दर्शन कर 18 अगस्त को राँची वापस लौटेगा। जत्थे में स्वामी गंगानन्द गिरी जी महाराज, अतुल कुमार, नलिन राज, पुनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, शुभम श्रेष्ठ, पुष्पलता कुमारी, रेणु सिंह, अवधेश कुमार, नीतु कुमारी, जयश्री कुमारी, आर्यन आनंद, निलिमा कुमारी, अशोक सिंह, पिंकी सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, स्मृति मनोज शुक्ला, भुपेंद्र सिंह धपोला, अभय कुमार निराला, राजीव कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, रेणु देवी, सीमा देवी, अंजू वर्मा, नितेश कुमार श्रीवास्तव, सीमा देवी, कंचन देवी, कंचन ठाकुर, शामिल हैं।
