राँची:- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व – माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल राष्टीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा के प्रति झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त करती है, जिन्होंने एक सशक्त, जुझारू और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रमा खलखो को शुभकामनाएं देते हुए कि रमा खलखो के नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और भी अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगी तथा प्रदेश की महिलाओं की आवाज बुलंद कर संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया विस्तार देगी।
“रमा खलखो का नेतृत्व महिलाओं के संघर्ष, स्वाभिमान और अधिकारों की मजबूत आवाज बनेगा। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के साथ-साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस अब और भी प्रखरता से सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।”
प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस की टीम ने रमा खलखो जी को बधाई देते हुए पूर्ण समर्थन व सहयोग का विश्वास व्यक्त किया है।
बधाई देने वाले में रविंद्र सिंह राकेश सिन्हा सतीश पौल मुजनी अमूल नीरज खलखो सोनल शांति डॉ राकेश किरण महतो कुमार राजा गजेंद्र सिंह अभिलाष साहू राजन वर्मा विनय सिन्हा दीपू कमल ठाकुर इत्यादि
