झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 8th बोर्ड टॉपर्स सम्मान समारोह एवं "प्रशासन से परिचय" कार्यक्रम का आयोजन, रांची डीसी ने किया टॉपर्स को सम्मानित

The Ranchi News
9 Min Read

रांची: शैक्षणिक सत्र 2024-25 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड परीक्षा 8th बोर्ड में रांची जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.71 प्रतिशत परिणाम के साथ झारखंड राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रांची जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडवार 8th बोर्ड टॉपर छात्रों को सम्मानित करने और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से “प्रशासन से परिचय” कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 14 जून 2025 को समाहरणालय सभागार, रांची में किया गया।

*इस समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने की।* उन्होंने JAC बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडवार टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्रों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

*उपायुक्त ने निम्नलिखित छात्रों को सम्मानित किया*

(1) रौशनी कुमारी, बुढ़मू, रा०उत्क्र०म०वि० बरौदी, बुढ़मू।

(2) किशोर गंझू, खलारी, रा०उत्क्र०म०वि० कोनका, खलारी।

(3) प्रेरणा कुमारी, बुण्डू, रा०म०वि० अभ्यासिक, बुण्डू।

(4) कत्यायन कुमार, बेड़ो,रा०म०वि० (बालक) बेड़ो।

(5) अंजना कुमारी, चान्हो, रा०उत्क्र०म०वि० मिलानी, चान्हो।

(6) पलक कुमारी केशरी, नगड़ी, रा०म०वि० लालगुटवा, नगड़ी।

(7) अक्सा कायनात, ओरमांझी, रा०म०वि० बरवे, ओरमांझी।

(8) तनुजा कुमारी, लापुंग, रा०म०वि० दोलैचा, लापुंग।

(9) संदीप महतो, तमाड़, रा०म०वि० लुपुंगडीह, तमाड़।

(10) अभय कुमार, राँची-1, रा०म०वि० बुटी, राँची-1।

(11) पियुष कुमार गंझू, अनगड़ा, रा०म०वि० चिलदाग, अनगड़ा।

(12) तबिश रेहान, ईटकी, उर्दू बालक म०वि० ईटकी।

(13) प्रतिमा कुमारी, सिल्ली, रा०म०वि० पतराहातु सिल्ली।

(14) तनुष्का कुमारी, कांके, रा०म०वि० बोड़ेया कांके।

(15) अभय गोप, मांडर,

रा०उत्क्र०म०वि० महुआजाड़ी माण्डर।

(16) आकांक्षा कुमारी, रातु, रा०म०वि० झखराटांड रातू।

(17) अनुप्रिया कुमारी, नामकुम, रा०बु०म०वि० नामकुम।

(18) स्मृतिकुमारी, राँची-2, रा०म०वि० कल्याणपुर राँची-2।

(19) दीपक कु० महतो, सोनाहातु-1, रा०म०वि० पोगरा सोनाहातु-1।

(20) भूमिका कुमारी,

सोनाहातु- 2, रा०म०वि० पोगरा सोनाहातु-1 ।

*कार्यक्रम का उद्देश्य*

“प्रशासन से परिचय” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 8th बोर्ड टॉपर छात्रों में निम्नलिखित गुणात्मक क्षमताओं का विकास करना है:-

प्रशासनिक कार्यों/क्षमताओं की जानकारी एवं संवर्धन: छात्रों को प्रशासनिक प्रक्रियाओं और कार्यप्रणाली से परिचित कराना।

व्यवहारिक अनुभव, प्रेरणा और मार्गदर्शन एवं वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव प्रदान कर प्रेरणा देना है।

*सामाजिक एवं संवाद कौशल*

संवाद और सामाजिकता के कौशल को बढ़ावा देने और कैरियर जागरूकता भविष्य के कैरियर विकल्पों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी गई।

*सम्मान एवं आत्मविश्वास*

छात्रों में आत्मविश्वास और सम्मान की भावना विकसित करने के लिए उन्हें कई जानकारी दी गई।

*टीमवर्क कौशल का विकास*

छात्रों को सहयोग और नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए जिला के वरीय अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।

*प्रखंडवार चयनित टॉपर छात्रों को रांची जिला प्रशासन के प्रमुख कार्यालयों का भ्रमण कराया गया*

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंडवार चयनित टॉपर छात्रों को रांची जिला प्रशासन के प्रमुख कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विभागों की भूमिका और उनके दायित्वों से परिचित कराया गया।

*भ्रमण के दौरान निम्नलिखित कार्यालयों का दौरा किया गया:-*

*जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय*

छात्रों को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का परिचय कराया गया जहाँ उन्हें शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी विस्तृत रूप में दी गई। बच्चों को जिला शिक्षा अधीक्षक ने एक- एक छात्रों से उनका परिचय लेते हुए उनसे कई सवाल पूछा, उन्होंने बच्चों से पूछा की आगे वे क्या करेंगे। बच्चों ने अपनी अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में बताया, जिसपर जिला शिक्षा अधीक्षक ने उन्हें करियर से जुड़ी हर जानकारी दी, की कैसे वे प्रतियोगिता परीक्षा दे पाएंगे, उसके लिए उन्हें क्या करना हैं, किस पद के लिए कौनसा परीक्षा देना हैं, इसके बारे में बताया। बच्चों ने जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा दिए जानकारी से उनमें काफ़ी कॉन्फिडेंस देखने को मिला। उन्होंने कहा की वे भविष्य में आपके मार्गदर्शन का अनुसरण करके अपना भविष्य उज्जवल बनायेंगे।

*सड़क सुरक्षा कार्यालय*

छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों और जागरूकता अभियानों से परिचय कराते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। ताकि वे ट्रैफिक रुल का पालन करें। छात्रों को वीडियो दिखा कर जानकारी दी गई कैसे कोई ट्रैफिक की नियम को तोड़ता हैं, तों कैसे जिला प्रशासन कार्रवाई करता हैं। बच्चों ने सड़क सुरक्षा कार्यालय में आ कर कई चीजों को सीखा वे जानकारी से काफ़ी संतुष्ट और खुश नजर आए।

*अनुमंडल पदाधिकारी, रांची सदर कार्यालय में बच्चों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी लेते हुए अपनी जिज्ञासा को जाना*

अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार ने छात्रों को अपने बारे में बताया की उन्होंने कैसे पढ़ाई की कैसे सफलता पाई। साथ उन्होंने छात्रों को स्थानीय प्रशासन और अनुमंडल स्तर की जिम्मेदारियों की जानकारी जानकारी देते हुए उन्हें जिला प्रशासन के कार्यों की बारीकी से जानकारी दी गई। साथ उन्होंने उन्हें ऐसे ही आगे पढ़ाई कर अपने राज्य का नाम देश में रौशन करें। छात्रों कों कोर्ट रूम से संबंधित जानकारी दी गई। छात्रों को चुनाव प्रक्रिया संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। BLO के कार्य एवं दायित्व से परिचय कराया गया। सरकारी कार्यालय में किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र का कैसे बनवाया जाता है, इससे भी उनके रूबरू कराया गया।

*जिला भूमि सुधार कार्यालय*

जिला भूमि सुधार कार्यालय के कार्यों से परिचय कराया गया। सरकार के राजस्व प्रणाली को विस्तार पूर्वक समझाया गया। अधिकारियों में उन्हें झारखंड प्रशासनिक सेवा के कार्य और उसमें चयन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

*रांची नगर निगम*

शहरी प्रशासन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के प्रबंधन से छात्रों का परिचय कराया गया। उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया गया। उन्हें बताया गया की राँची नगर निगम कैसे कार्य करती है। छात्रों को शहर एवं अपने आसपास उत्सव सूत्र रखने के लिए जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

*प्रशासन से परिचय’ कार्यक्रम के माध्यम से हम इन होनहार छात्रों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराकर उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करना चाहते हैं*

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, “रांची जिले के टॉपर छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। ‘प्रशासन से परिचय’ कार्यक्रम के माध्यम से हम इन होनहार छात्रों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराकर उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करना चाहते हैं। यह न केवल उनके कैरियर के लिए लाभकारी होगा, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भी तैयार करेगा।” साथ उन्होंने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सच में साकार हुआ हैं। बड़ी संख्या में इस बार बेटियों ने राँची जिला में अच्छा रिजल्ट लाया हैं। उन्होंने शिक्षकों भी शुभकामनाऐं और बधाई देते कहा की उन्होंने बच्चों पर मेहनत कर उन्हें अव्वल बनाने में अपना योगदान दिया हैं, राँची जिला राज्य में दूसरा स्थान लाया हैं। ये पहले की अपेक्षा बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

*सम्मानित छात्रों की प्रतिक्रिया*

कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने इस अनूठे अनुभव के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। टॉपर्स ने बताया कि कार्यालयों के भ्रमण और अधिकारियों से संवाद ने उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने और भविष्य में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने में काफ़ी योगदान देगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *