राँची:- बरगवां मे देवठान जतरा मेला का आयोजन किया गया!जिसमे विशिष्ट अतिथि के रूप मे सांसद प्रतिनिधि राज्यसभा मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जतरा मेला झारखण्ड के संस्कृति की रक्षा करता है!जतरा आपसी प्रेम भाव, भाईचारा को बढ़ावा देता है!झारखण्ड मे रहने वाले सभी संप्रदाय के लोग जतरा बहूत धूम धाम से मनाते है!जतरा जनवरी माह तक अलग अलग जगहों मे मनाया जाता है!जतरा मेला को बरगवां मे शुरू कराने का देन स्वर्गीय सावना बाबा का है!
जतरा मेला को माता सीता लकड़ा, जिला परिषद बिपिन टोपो, मुखिया अनिता तिर्की, पुरोहित रामानंद पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया!सबों ने झारखंडी संस्कृति को बचाने का संकल्प लिया!इस अवसर पर स्थानीय बच्चों द्वारा नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया!साथ ही पायल आर्किस्ट्रा ग्रुप द्वारा नागपुरी गीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया!
जतरा मेला का अध्यक्षता राजेश मिंज एवम विवेक तिर्की तथा संचालन बिकु सिंह एवम बिकास सिंह ने किया!
जतरा मेला को सफल बनाने मे राजेश मिंज, पाली गोप, विवेक तिर्की, बिकु सिंह, शंकर पाण्डेय, बिरेन सिंह, प्रदीप गोप, टनटन सिंह, मातेश्वर गोप, सुनील पाहन, चंदा तिर्की, अंजन तिर्की, प्रफुल लकड़ा, फुलेश्वर गाड़ी, उज्जवल लकड़ा, संजय लकड़ा, बबलू तिर्की, प्रवीण गोप, सचिन गोप, जगरनाथ लोहरा, फेकू लोहरा, का विशेष सहयोग रहा!मौक़े पर पूर्व झारखण्ड प्रशासनिक पदाधिकारी विजय कुजूर, आभा टोपो, सुधीर सिंह, दिवाकर सिँह, कैलाश पाण्डेय, जोसफ रुंडा सहित हज़ारों की संख्या मे महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!
