कांके थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय पैडलर गिरफ्तार, 3.80 ग्राम मादक पदार्थ व बाइक जब्त

The Ranchi News
3 Min Read

 राँची:-वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार राजधानी  रांची में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज दिनांक 14.12.25 को करीब 13:00 बजे थाना गश्ती दल के द्वारा भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक कांके के पास दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखने पर पकड़ने हेतु प्रयास किया गया, जिसमें एक व्यक्ति फरार हो गया तथा एक व्यक्ति को पल्सर मोटरसाईकिल सहित घेरा बन्दी कर पकड़ा गया। पकड़े हुए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संजीव कुमार सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, पिता उपेन्द्र प्रसाद सिंह पता किशोरगंज रोड थाना सुखदेवनगर, जिला रांची बताये। उक्त व्यक्ति का विधिवत जप्ती व तलासी लेने पर उसके दाहिने पॉकेट से करीब 3.80 (33 पुडिया) ब्राउन सुगर, एक पोको कम्पनी का मोबाईल एवं एक बहुत छोटा सा चीन निर्मित मोबाईल 2.000/- रू० नगद एवं एक प्लसर बाईक गाड़ी नं० जे०एच० 01 एफ०एम०-6664 को बरामद किया गया। इस संबंध मे ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री संबंधित वैध कागजात मांगने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये।

आगे इनसे पूछताछ के क्रम में बताया गया कि ये अन्र्त्तराज्यीय गिरोह के पैडलर के रूप में बिहार के सासाराम से ब्राउन सुगर मांगवाकर राची के कुछ क्षेत्रों में घुम-घूम कर बेचते है। इसी क्रम में आज ये भेटनरी कॉलेज रोड ब्लॉक चौक काके की तरफ ग्राहक को ब्राउन सुगर देने आये हुए थे. तभी पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

01. संजीव कुमार सिंह उम्र करीब 42 वर्ष, पिता उपेन्द्र प्रसाद सिंह पता किशोरगंज रोड थाना

सुखदेवनगर, जिला रांची।

बरामदगी-

01. 3.80 (33 पुडिया) ब्राउन सुगर,

02. एक पोको कम्पनी का मोबाईल फोन जिसका मो0नं0 9430168089

03. एक बहुत छोटा सा चीन निर्मित ज्ञमबीवक कम्पनी का मोबाईल फोन जिसका मो०नं०

8539811908,

04. 2,000/- रू० नगद एवं

05. एक प्लसर बाईक गाड़ी नं० जे०एच० 01 एफ०एम०-6664 को बरामद किया गया।

छापामारी दल-

1. श्री अमर कुमार पाण्डेय, पु०उपा० मु०-1, रांची।

2. प्रकाश कुमार रजक, पु०नि० सह थाना प्रभारी कांके थाना

3. पु०अ०नि० अरविन्द कुमार, कांके थाना।

4. पु०अ०नि० मो० कफील अहमद, काके थाना।

5. पु०अ०नि० प्रवीण रजक, कांके थाना।

6. स०अ०नि० मंगल हेम्ब्रम, कांके थाना।

7. सशस्त्र बल, कांके थाना।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *