राँची जिले में बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जाँच अभियान

The Ranchi News
2 Min Read

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश में आज दिनांक 08.12.2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी, राँची श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में राँची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के वाहनों (ट्रक, हाइवा, डंपर आदि) के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाना तथा मोटरयान अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना रहा।

*निम्न स्थानों में चला वाहन जाँच अभियान*

मोरहाबादी, बोडया, रिंग रोड

बीआईटी मेसरा,सिल्ली थाना क्षेत्र

*जाँच के दौरान पाई गई प्रमुख अनियमितताएँ*

– टैक्स अपडेट नहीं

– फिटनेस प्रमाण-पत्र समाप्त

– वैध बीमा (इंश्योरेंस) का अभाव

– प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) नहीं

– परमिट के बिना संचालन

– वैध ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव

– निर्धारित भार से अधिक माल लादकर ओवरलोडिंग

कुल 05 व्यवसायिक वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल *रु. 72,650/- (बहत्तर हजार छह सौ पचास रुपये)* का दण्ड अधिरोपित किया गया।

*गम्भीर अनियमितताओं के कारण निम्नलिखित वाहनों को जप्त कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया :*

01 हाइवा → मोराहबादी TOP पर जप्त।

01 वाहन → सिल्ली थाना में जप्त

03 वाहन → बीआईटी मेसरा TOP पर जप्त

*नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार के सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी*

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज (टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, PUC, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस) को सदैव अद्यतन रखें तथा निर्धारित भार से अधिक माल नहीं लादें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार के सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे तथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *