लाइट हाउस परियोजना स्थल का उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू के नेतृत्व में निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश

The Ranchi News
2 Min Read

रांची:- आज दिनांक 17.09.2025 को उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू के नेतृत्व में पीएमएवाई शाखा की टीम के द्वारा धुर्वा स्थित लाइट हाउस परियोजना का भ्रमण किया एवं लोगो से वार्ता किया गया। उप प्रशासक द्वारा उक्त स्थल के निवासियों की समस्याओ से अवगत हुए, जिसमें सीपेज, टाइल्स, नल, पानी टंकी आदि से संबंधी जानकारी दी गई। मौके पर उप प्रशासक द्वारा केंद्र के द्वारा चयनित एजेंसी मेजिक्रेट के प्रतिनिधित को समस्या से अवगत कराया गया एवं समस्या पर त्वरित करवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

▶️बता दे कि लाइट हाउस परियोजना केंद्र प्रयोजित योजना है। केंद्र के द्वारा चयनित एजेंसी मेसर्स मेजिक्रेट के द्वारा इस परियोजना का निर्माण किया गया है, जिसमें एक आवास की कुल लागत 13.29 लाख है:-

•केंद्र अंशदान प्रति आवास: 5.5 लाख रुपए

•राज्य अंशदान प्रति आवास: 1 लाख रुपए

•लाभुक अंशदान: 6.79 लाख रुपए

•उक्त परियोजना के कुल सात ब्लॉक है। प्रति ब्लॉक 144 आवास है। इस परियोजना में कुल 1008 आवास निर्मित किए गए है।

▶️निगम स्तर से उक्त परियोजना में अब तक :-

1. ड्रेनेज का कार्य किया गया है जिसमे कुल व्यय 4.08  करोड़ रूपये का लगात आयी है।

2. अबतक जलापूर्ति हेतु PHED को 92 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

3. वाटर फ्लो मीटर हेतु 90 हज़ार रुपए का भुगतान किया गया है।

4. JBVNL को 1.16 करोड़ रुपए का भुगतान विधुत संजयोजन हेतु किया गया है।

इस मौके पर, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक एवं पीएमएवाई शाखा के कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *