दुर्गोत्सव के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर विशेष सफ़ाई अभियान के साथ-साथ पूजा समितियों एवं श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने हेतु विशेष तैयारियां सुनिश्चित की जा रही है।

The Ranchi News
3 Min Read

रांची:- आज दिनांक 17.09.2025 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव के द्वारा निगम के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। उनके द्वारा मुख्य रूप से आज बकरी बाज़ार, आरआर सपोर्टिंग क्लब, रातु रोड, रामल्ला पूजा समिति, जिला स्कूल पंडाल का अवलोकन किया गया और पूजा समितियों से आगामी दुर्गा पूजा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से मनाने हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। 

▶️सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो:

•सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए गए। पंडालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) एवं निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था सुनिश्चित करें।

▶️सहयोग और समन्वय:

•पूजा समितियों को निगम के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया। सभी वॉलेंटियर्स को आईडी कार्ड रखने एवं श्रद्धालुओं की सहायता करने का निर्देश दिया गया।

▶️पंडालों के आसपास पार्किंग व्यवस्था:

•भीड़ का आकलन करते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल निर्धारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

▶️श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता:

•सभी पूजा समितियों से अपील की गई कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि दुर्गा पूजा का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो। साथ ही निगम के पदाधिकारियों को जगह-जगह वाटर टैंकर एवं चलंत शौचालय अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया गया।

▶️ “सफाई तो होकर रहेगी 4.0” अभियान में गति:

•विशेष सफाई अभियान को गति देते हुए सभी पंडाल एवं सभी संपर्क पथों पर नियमित सफ़ाई। नालियों की विशेष सफाई एवं खुले नालियों को ढकने का निर्देश ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

▶️ विशेष प्रकाश व्यवस्था:

•निगम की विद्युत शाखा की कुल 28 टीमों का गठन किया गया है। टीम द्वारा लगातार गश्ति लगाकर खराब पड़े पथ बत्तियों को दुरुस्त किया जा रहा है। ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

 

▶️मौके पर प्रशासक ने कहा कि “दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पूजा समितियों को हर संभव सहायता निगम द्वारा प्रदान की जाएगी। सभी व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए निगम के पदाधिकारी निरंतर पंडालों का भ्रमण कर रहे है। साथ ही निगम के पदाधिकारी एवं कंट्रोल रूम (18005701235) 24X7 सक्रिय रहेगी।”

भ्रमण दल में, अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं निगम के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *