चैती दुर्गा पूजा एवं महारामनवमी के मद्देनजर प्रशासक द्वारा विशेष क्षेत्र भ्रमण किया गया।

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: आगामी महारामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्रांतर्गत विशेष सफाई अभियान व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। इस संदर्भ में आज 04.04.2025 को प्रशासक संदीप सिंह के द्वारा निगम के सभी पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र भ्रमण करते हुए निगम स्तर से की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा मुख्य रूप से श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा आयोजित चैती दुर्गा पूजा पंडाल, महावीर चौक, अपर बाजार व तपोवन मंदिर का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निम्न दिशा-निर्देश दिए गए।

> शोभायात्रा वाले सभी मुख्य मार्गों के अलावा सभी कनेक्टिंग पथों पर सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव सुनिश्चित करें। सभी मार्गों पर पानी का छिड़काव भी करें।

> विद्युत शाखा की टीम सभी संवेदनशील क्षेत्र तथा विभिन्न मार्गों पर विशेष प्रकाश की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

> शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न समितियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा लगाये गये स्टॉल्स में निःशुल्क जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए।

निगम द्वारा सभी समितियों को अपने स्टॉल्स के बाहर स्थापित करने हेतु लगभग 200 कूड़ेदान दिया जायेगा ताकि श्रद्धालु कूड़े को कूड़ेदान में ही डाले।

> शोभायात्रा से लौटने के क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्गों पर पेयजल के टैंकर की व्यवस्था की जाये।

चैती दुर्गा पूजा के विसर्जन हेतु सभी विसर्जन स्थलों/ तालाबों में उचित सफाई व्यवस्था के साथ-साथ जलकुंड का निर्माण किया जाये ताकि पूजा सामग्रियों को एक ही स्थल पर एकत्रित किया जा सके।

क्षेत्र भ्रमण दल में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वॉर्ड सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *