ग्वालियर में झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ियों ने लहराया परचम, 2 गोल्ड समेत 13 मेडल जीते

The Ranchi News
2 Min Read

राँची : – मध्यप्रदेश (ग्वालियर) के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 14वीं जूनियर/सब-जूनियर पाराएथलेटिक प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने 13 पदक अपने नाम कर झारखंड का मान बढ़ाया है.

इस प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, जेवलिन और रेसिंग इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन किया और अलग-अलग वर्गों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर राज्य का परचम लहराया.

इस सफलता से ना सिर्फ झारखंड का मान बढ़ा है, बल्कि आने वाले समय में यह झारखंड के दिव्यांग युवाओं को खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेगी.

स्वर्ण पदक विजेता :

रोहन रविदास : शॉटपुट

अभिनव उत्कर्ष : डिस्कस थ्रो

रजत पदक विजेता :

सूर्यांश बिल्हौर : शॉटपुट और डिस्कस थ्रो (दो रजत पदक)

कांस्य पदक विजेता :

राजनंदनी : लॉन्ग जंप

अरुण कुमार महतो : 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ (तीन पदक)

रिया कुमारी : 100 मीटर दौड़

रुस्तम तिर्की : जेवलिन थ्रो

रोहन रविदास : जेवलिन थ्रो

भूषण गोप : जेवलिन थ्रो

अनिकेत कच्छप : डिस्कस थ्रो

अरुण ने तीन कांस्य और सूर्यांश ने दो रजत पदक जीते

इस प्रतियोगिता में अरुण कुमार महतो का तीन कांस्य और सूर्यांश बिल्हौर का दो रजत पदक जीतना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरी टीम के लिए प्रेरणा और भावुकता का पल है. उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन सकती है.

झारखंड की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन : राम मनोहर शाहदेव

झारखंड पैरालंपिक कमिटी के उपाध्यक्ष युवराज राममनोहर नाथ शाहदेव ने कहा कि ग्वालियर में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों की मेहनत और लगन के कारण यह सफलता मिली है.

उन्होंने झारखंड की पैरालंपिक टीम में और खिलाड़ियों को जोड़ने की बात कही, ताकि वे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड का नाम रोशन कर सकें.

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *