रांची: पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक मु0-1 के दिशा निर्देश में क्षेत्र में सधन गश्ती एवं एन्टी क्राईम चेकिंग लगातार की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 29.05.25 की रात्रि को कांके थाना क्षेत्र के गश्ती पदाधिकारी को आसूचना प्राप्त हुई की लॉ यूनिवर्सिटि के आगे रिंग रोड के ओवर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में हथियार के साथ बैठा हुआ है। जिसके सत्यापन के क्रम में गश्ती पदाधिकारी उक्त स्थल पर ज्योही पहुँचे, त्योहीं गश्ती वाहन को देखकर एक व्यक्ति बुकरू की तरफ भागने लगा, जिसे गश्ती दल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ा गया तथा उसकी विधिवत तलाशी लिये जाने पर उसके पास से एक 7.65 एमएम का पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़ाये अभियुक्त से हथियार के संबंध में पुछताछ किये जाने पर ज्ञात हुआ कि वह इलेक्ट्रिशियन का कार्य करता है तथा साथ हीं बैट्री सप्लाई भी करता है। हथियार के श्रोत के संबंध में पुछे जाने पर पकडाये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि मुंगेर, बिहार से खरीदकर लाया था। पुछताछ के क्रम में अबतक अभियुक्त के विरूद्ध अपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है। हथियार आपूर्तिकर्ता एवं अन्य विन्दुओं पर छानबीन की जा रही है। इस संबंध में कांके थाना कांड सं0 144/25, दिनांक 29.05. 25. धारा 25 (1-बी0) ए / 26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम-
शमसाद आलम उम्र 26 वर्ष, पिता मो० लड्डू, पता टिम्बर गली तीसरा अपार्टमेंट थाना गोंदा, जिला रांची रांची स्थायी पता ग्राम बलथी रसूलपुर, थाना बोचान, जिला मुजफ्फरपुर बिहार।
बरामदगी–
01.7.65 एमएम का देशी पिस्टल एक (01)
02. जिंदा कारतूस दो- (02)
छापामारी दल-
01. पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, कांके प्रकाश रजक।
02. पु०अ०नि० मनोज कुमार करमाली, कांके थाना।
03. एस०आई०आर०बी०/23 बिलसन माल्टो
04. आ0/2086 कृष्णा मुर्मू
05. चा0आ0/2780 मो0 इजत्वा हुसैन