रांची पुलिस का ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा राजधानी रांची के यातायात समस्या से संबंधित समाधान हेतु एक हेल्पलाइन नंबर *8987790601* जारी किया जा रहा है,जिसमें कॉल/व्हाट्सएप के माध्यम से आम जनता के द्वारा संपर्क किया जा सकता है :-

1. ट्रैफिक जाम की सूचना आम जनता के द्वारा दी जा सकती है ताकि त्वरित समाधान किया जा सके।

2. ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु आम जनता द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं।

3. रांची पुलिस के सहायतार्थ ट्रैफिक वोलेंटियर बनने को इच्छुक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विवरणी(नाम,पता,फोटो,आधार नंबर) उपलब्ध करा सकते हैं।

4. ट्रैफिक व्यवस्था संधारण के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मी/पदाधिकारी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार अथवा अभद्रता की सूचना भी दी जा सकती है।

5. रोड इंजीनियरिंग(स्पीड ब्रेकर,अनावश्यक कट इत्यादि) से संबंधित शिकायत से अवगत करवाया जा सकता है।

6. सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु संबंधित शिकायत जनता द्वारा उपलब्ध करायी जा सकती है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *