हजारीबाग पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, पिकअप से 60 पेटी विदेशी शराब जब्त

The Ranchi News
2 Min Read

हजारीबाग पलामू:-हजारीबाग जिला के टाटीझरीया थाना क्षेत्र अंतर्गत बौधा जंगल से अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, लगभग 60 पेटी विदेशी शराब बरामद, 01 तस्कर गिरफ्तार

दिनांक 30/31.01.2026 की रात्रि लगभग 12:35 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि टाटीझरीया थाना क्षेत्र के बौधा जंगल में एक पिकअप वाहन के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस निरीक्षक श्री जगलाल मुण्डा, पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल, हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जब टीम बौधा जंगल के समीप पहुँची तो देखा गया कि एक बिना नंबर का पिकअप वाहन खड़ा है। पुलिस दल को देखकर पिकअप वाहन का चालक वाहन से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे छापामारी दल द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तत्पश्चात पिकअप वाहन की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें वाहन से लगभग 60 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रामचन्द्र साव बताया। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब को टाटीझरीया से बिहार ले जाया जा रहा था।

इस संबंध में टाटीझरीया थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 31.01.2026, धारा 274/275/292 बी०एन०एस० एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*बरामद सामग्री :*

1. विदेशी शराब – लगभग 60 पेटी

2. पिकअप वाहन (बोलोरो) – 01

*गिरफ्तार अभियुक्त :*

1. रामचन्द्र साव, पे०- स्व० त्रिभुवन सिंह, सा०- बौधा, थाना- टाटीझरीया, जिला- हजारीबाग

*छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी :*

1. पु०नि० जगलाल मुण्डा, पुलिस निरीक्षक, दारू अंचल, हजारीबाग

2. पु०अ०नि० इन्द्रजीत कुमार, थाना प्रभारी, टाटीझरीया

3. पु०अ०नि० पवन कुमार, टाटीझरीया थाना

4. टाटीझरीया थाना का सशस्त्र बल

हजारीबाग पुलिस अवैध शराब एवं अन्य अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *