ओटीसी ग्राउंड में श्री गजराज पूजा समिति द्वारा भव्य आयोजन

The Ranchi News
2 Min Read

राँची :– ओटीसी ग्राउंड में इस वर्ष श्री गजराज पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि इस बार पूजा को पहले की भाँति और भी भव्य रूप से सम्पन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में मौत का कुआँ और अन्य रोचक आयोजन भी रखे जा रहे हैं, जो मनोरंजन और उत्साह का केंद्र बनेंगे। इसके अतिरिक्त पूजा समिति द्वारा कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें नगरवासी पूरे उत्साह से भाग लेंगे।

पूजा समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित ओटीसी ग्राउंड पहुँचकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनें और धार्मिक व सांस्कृतिक वातावरण का लाभ उठाएँ।

पूजा एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 27 अगस्त 2025 (बुधवार) से प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

27 अगस्त (बुधवार): पट खुलने एवं पूजा का शुभारंभ दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।

28 अगस्त (गुरुवार): संध्या 6:00 बजे से महा गंगा आरती का आयोजन होगा।

29 अगस्त (शुक्रवार): भव्य जागरण का आयोजन होगा, जिसमें सूर संग्राम के विजेता राहुल पाण्डेय एवं उनकी टीम अपनी प्रस्तुति देंगे।

30 अगस्त (शनिवार): संध्या 5:00 बजे से नगर भ्रमण एवं विसर्जन की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *