रांची:- 11 नवंबर 2025 – YBN विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस का उद्घाटन समारोह बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस चार दिवसीय उत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव और वाइस चांसलर डॉ. सत्यदेव पोद्दार ने द्वीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की CMD डॉ. अंकिता यादव ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की चेयरमैन मैम श्रीमती अंजू यादव जी ने इस चार दिवसीय उत्सव का आगाज़ किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के डीन, प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागपुरी स्वागत गान और संथाली लोक संगीत की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया।
आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज की डिन डॉ सुष्मिता महापात्रा जी ने महान लोक नायक बिरसा मुंडा जी की जीवनी को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय कल्चरल कमिटी की चेयरपर्सन डॉ. रूपा सिंहा ने पी पी टी प्रेजेंटेशन के द्वारा इस चार दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा किया और धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर को ऑर्डिनेटर रचना कुमारी और सदस्यगण श्रीमती निकिता तिवारी, डॉ. मधुमंती, श्रीमती सपना केसरी श्रीमती विनीता शर्मा , डॉ चिन्मयी , डॉ सुभाशीष सिंहा, मिस नम्रता, प्रेम सर, अंशुज सहित सभी विभागों के सदस्यों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान सराहनीय रहा।
