गोड्डा पुलिस की कार्रवाई: मेहरमा में गुप्त सूचना पर छापामारी, युवक के घर से अवैध देशी राइफल बरामद

The Ranchi News
2 Min Read

गोड्डा:- पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि मेहरमा थाना अंतर्गत ग्राम कसबा में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में अवैध देशी राइफल है, जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जा सकता हैं | उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया | गठित टीम के द्वारा ग्राम कसबा में छापामारी किया गया | छापामारी के क्रम में शुभम चौधरी उर्फ बबुआ के घर से अवैध एक देशी रायफल बरामद किया गया, जिस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या-184/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-*

1. शुभम चौधरी उर्फ बबुआ उम्र करीब 20 वर्ष पिता प्रफुल्ल चौधरी साकिन कसबा थाना मेहरमा जिला गोड्डा।

*आपराधिक इतिहास*

1. मेहरामा थाना कांड संख्या-62/25 दिनांक-24/05/25 धारा-305/331(4)बी0एन0एस0

2. मेहरमा थाना कांड संख्या-100/25 दिनांक-09/06/25 धारा-305/331(4)बी0एन0एस0।

*बरामद समान :-*

1. एक देशी राइफल

*छापामारी दल :-*

1. पु०अ०नि० सौरभ कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी, मेहरमा थाना।

2. स0अ0नि0 सहदेव प्रसाद, मेहरमा थाना।

3. स०अ०नि० राजेश कुमार पांडेय, मेहरमा थाना थाना।

4. हव० अजय रजक, मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड।

5. आ०/464 लक्ष्णम दास, मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड

6. आ0/166 अशरफ अली, मेहरमा थाना रिजर्व गार्ड।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *