नगर थाना गोड्डा :- पुलिस अधीक्षक महोदय, गोड्डा के निर्देशानुसार चोरी गयी मोटरसाईकिल का उद्भेदन एवं बरामदगी हेतु विशेष छापामारी टीम की गठन किया गया है, जिनके द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है । दिनांक-19.11.2025 को गोढ़ी मिशन चौक के पास संध्या गश्ती पदाधिकारी के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। वाहन जाँच करने के क्रम में एक मोटरसाईकिल चालक पुलिस बल को देखकर तेजी से मोटरसाईकिल मोड़ कर भागने के क्रम में मोटरसाईकिल सहित सड़क पर गिर गया। गश्ती के पुलिस बल द्वारा तत्परता से मोटरसाईकिल एवं व्यक्ति को उठाकर भागने का कारण पूछने पर टाल मटोल करने लगा। उक्त मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात का मांग किया गया तो मोटरसाईकिल चालक द्वारा कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोष जनक जबाब दिया गया। मोटरसाईकिल का भौतिक जाँच किया तो उक्त काला लाल रंग का ग्लैमर मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट का था, जिसका चेचिस नम्बर MBLJA06AMEGM03606 लिखा हुआ पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताये कि उक्त मोटरसाईकिल चोरी का है। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वे अपना नाम शिवम कुमार मोहली उम्र 21 वर्ष पिता बृहस्पति मोहली सा0 रौतारा थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा बताया। इस संदर्भ में गोड्डा नगर थाना कांड सं0-226/2025 दिनांक-19.11.25 धारा-303(2)/317(2)/317(5) बी0एन0एस0-2023 के तहत कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-
शिवम कुमार मोहली उम्र 21 वर्ष पिता बृहस्पति मोहली सा0 रौतारा थाना गोड्डा नगर जिला गोड्डा।
जप्त समान :-
1. बिना नम्बर प्लेट का काला लाल रंग का ग्लेमर मोटरसाईकिल जिसका चेचिस संख्या-MBLJA06AMEGM03606
अपराधिक इतिहास :-
1. गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-125/20, दिनांक-06.06.2020, धारा-380 भा0द0वि0
2. गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-133/20, दिनांक-14.06.2020, धारा-380 भा0द0वि0
3. गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-110/23, दिनांक-17.04.2023, धारा-379/411/34 भा0द0वि0
4. गोड्डा नगर थाना कांड संख्या-06/25, दिनांक-12.01.2025, धारा-303(2) बी0एन0एस0
छापामारी दल :-
1. दिनेश कुमार महली पु0नि0 सह थाना प्रभारी नगर थाना गोड्डा।
2. पु0अ0नि0 रामाधार सिंह, गोड्डा नगर थाना।
3. पु0अ0नि0 रोहित कुमार यादव, गोड्डा नगर थाना।
4. स0अ0नि0 उषा कुमारी, गोड्डा नगर थाना।
5. नगर थाना रिजर्व गार्ड
गोड्डा नगर थाना पुलिस द्वारा चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित
Leave a Comment
