राशन दुकान की आड़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 3.270 किलोग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

The Ranchi News
2 Min Read

 राँची:- दिनांक 21.12.2025 को समय करीब 16:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुकही निवासी गुड्डु कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता नरेश मेहता, थाना हैदरनगर, जिला पलामू अपने राशन दुकान की आड़ में गांजा छुपाकर रखता है तथा गांजा की खरीद–बिक्री करता है।

प्राप्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू को अवगत कराया गया। उनके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (परी०) श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा ग्राम कुकही स्थित गुड्डु कुमार के राशन दुकान पर विधिवत छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में राशन दुकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के थैले में रखा हुआ 3.270 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त गुड्डु कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता नरेश मेहता, ग्राम कुकही, थाना हैदरनगर, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में हैदरनगर थाना कांड संख्या–92/25, दिनांक 21.12.2025, धारा 20(b)(ii)(B)/25 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. गुड्डु कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता– नरेश मेहता, ग्राम– कुकही, थाना– हैदरनगर, जिला– पलामू।

*जप्त सामानों का विवरण*

1. 3.270 किलोग्राम गांजा

*छापामारी दल में शामिल सदस्य*

1. पुलिस उपाधीक्षक (परी०) श्री राजीव रंजन

2. पु०नि० सह अंचल निरीक्षक, हुसैनाबाद – श्री विनोद राम

3. पु०अ०नि० धनंजय गोप, हैदरनगर थाना

4. पु०अ०नि० अमर सिंह, हैदरनगर थाना

5. हैदरनगर थाना के सशस्त्र बल

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *