गुमला:-दिनांक-18.01.2026 को पुलिस अधीक्षक, गुमला को गुप्त सूचना मिली कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का Hyundai Car एवं एक सफेद रंग का Scorpio 11 वाहन से मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री नाजिर अख्तर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा उक्त टीम के द्वारा दिनांक-18.01.2026 को पालकोट थानान्तर्गत दतली डैम पुल के समीप जंगल के पास चेकनाका लगाया गया। उक्त स्थल में वाहन चेकिंग के दौरान सूचनानूसार संदिग्ध वाहनों को रोका गया तथा बारी-बारी गाड़ी एवं अज्ञात व्यक्तियों की तालाशी की गई। वाहन तालाशी के दौरान गाड़ी में संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों से पूछे जाने पर बताया गया किया कि लगभग 132 कि०ग्रा० गांजा है। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत् जप्त किया गया तथा तस्करी में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
कांड में जप्त प्रदर्श:-
1. कुल-132 कि०ग्रा० गांजा।
2. एक काला रंग का Hyundai Car
3. एक सफेद रंग का Scorpio 11
4. मोबाइल-04
गिरफ्तारी
1. अमीत साहु, पिता-स्व० मुखलु साहु, सा०-कसीरा, थाना जिला-गुमला।
2. प्रदीप गोप उर्फ पिंटु, पिता-स्व० एतवा गोप, सा०-भण्डरिया, थाना जिला-गुमला।
3. शिव कुमार साहु, पिता-रामलखन साहु, सा० लांजी, थाना जिला-गुमला।
4. कुलदीप प्रसाद साहु, पिता-स्व० यदुनाथ साहु, सा०-मुर्गा, थाना-सिसई, जिला-गुमला।
छापामारी दल
1. श्री नाजिर अख्तर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया।
2. पु०अ०नि० तरूण कुमार, थाना प्रभारी, पालकोट थाना।
3. स०अ०नि० देवनारायण महतो, पालकोट थाना।
4. पालकोट थाना सशस्त्र बल।
5. QRT गुमला।
