रात में वेंटीलेटर तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 04 अन्य हिरासत में, भारी मात्रा में जेवरात व सामान बरामद

The Ranchi News
3 Min Read

पलामू:- दिनांक 02.12.2025 को वादी चितरंजन विश्वकर्मा द्वारा छतरपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया कि उनके घर के वेंटीलेटर को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा ज्वेलरी एवं नगद राशि की चोरी कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर थाना कांड संख्या 243/25 दिनांक 02.12.2025, धारा 331 (4)/305 BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता – बीरेंद्र सिंह, ग्राम – पुनर्वास मसीहानी, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने चार अन्य साथियों के नाम का खुलासा किया, जिन्हें निरुद्ध कर लिया गया है। पूछताछ में सभी अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि ये लोग दिन में बंद घरों की रेकी करते थे तथा रात के समय योजना बनाकर वेंटीलेटर तोड़कर चोरी करते थे। चोरी किए गए सोने-चांदी के गहनों को बेचने का कार्य राहुल कुमार करता था तथा प्राप्त राशि आपस में बाँट ली जाती थी।

गिरफ्तार अभियुक्त एवं इसके चारों सहयोगियों को अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*गिरफ्तार / निरुद्ध अभियुक्तों का विवरण :*

1. राहुल कुमार, उम्र 21 वर्ष, पिता – बीरेंद्र सिंह, ग्राम – पुनर्वास मसीहानी, थाना – छतरपुर, जिला – पलामू

2. 04 अन्य अभियुक्त – निरुद्ध (कुल अभियुक्त – 05)

*बरामद / जप्त सामान :*

• मंगलसूत्र (सोना) – 01 पीस

• कान का झुमका (सोना) – 02 पीस

• लॉकेट (सोना) – 01 पीस

• मांगटिका (सोना) – 01 पीस

• नथुनी (सोना) – 02 पीस

• बेरा (चांदी) – 02 पीस (जिसमें एक टूटा हुआ)

• पंजा (चांदी) – 02 पीस

• पायल (चांदी) – 02 पीस

• बिछिया (लारी वाला, चांदी) – 04 पीस

• बिछिया (चांदी) – 03 पीस

• अंगूठी (चांदी) – 02 पीस

• सिक्का (चांदी) – 05 पीस

• हाथ का कंगन (चांदी) – 02 पीस

• ट्रिमर – 01 पीस

*छापामारी दल :*

1. पु० अ० नि० प्रशांत प्रसाद – सह थाना प्रभारी, छतरपुर थाना

2. पु० अ० नि० राहुल कुमार – छतरपुर थाना

3. पु० अ० नि० निर्मल सिंह – छतरपुर थाना

4. स० अ० नि० मिथलेश कुमार यादव – छतरपुर थाना

5. सशस्त्र बल – छतरपुर थाना

छतरपुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक संगठित चोरी गिरोह का सफल भंडाफोड़ किया गया है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाना को दें।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *