राँची :- दिनांक 11 जुलाई 2025 को राँची के दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब के समीप एक खाली सरकारी आवास में संदिग्ध रूप से कुछ युवकों के घुसने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। सूचना की पुष्टि होते ही लालपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पुलिस ने उक्त आवास से चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान चारों युवकों ने चोरी की नीयत से आवास में घुसने की बात स्वीकार की। इसके अलावा इन्होंने पूर्व में भी उक्त स्थान से चोरी करने की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर हरमू मुक्ति धाम स्थित वीरेंद्र साव की कबाड़ की दुकान से चोरी का कीमती सामान बरामद किया गया।
इस मामले में लालपुर थाना कांड संख्या 196/2025, दिनांक 12.07.2025, भारतीय दंड संहिता की धारा 112/330/305 (ए)(ई)/317/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व आपराधिक इतिहास
1. आकाश कुमार राम उर्फ मन्ना (उम्र 22 वर्ष), निवासी किशोरगंज बाल्मीकि नगर, थाना सुखदेव नगर
• इस पर डोरंडा और अरगोड़ा थाना में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराएँ शामिल हैं।
2. पिन्टु कुमार उर्फ बिहारी उर्फ सोनु कुमार (उम्र 22 वर्ष), निवासी मुड़ला पहाड़ हेहल, थाना सुखदेवनगर
• इस पर भी डोरंडा और अरगोड़ा थाना में चोरी और हथियार रखने के कुल 6 मामले दर्ज हैं।
3. सैफ अंसारी उर्फ मन्नु (उम्र 24 वर्ष), निवासी ईमली चौक हरमू, थाना अरगोड़ा
• इस पर अरगोड़ा थाना में धारा 394/411/34 के तहत मामला दर्ज है।
4. राज विश्वकर्मा उर्फ जटलु (उम्र 22 वर्ष), निवासी हरमू हाउसिंग कॉलोनी, थाना अरगोड़ा
• इस पर चोरी के एक मामले में केस दर्ज है।
5. वीरेंद्र साव (उम्र 55 वर्ष), कबाड़ दुकान संचालक, निवासी विद्यानगर मुचला पहाड़, थाना सुखदेवनगर
• इनके कबाड़ी दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया।
बरामद की गई चोरी की सामग्री:
• एलुमिनियम की खिड़की व फ्रेम
• इलेक्ट्रिक वायर, एग्जॉस्ट फैन
• दो सबमर्सिबल पंप व उनके पार्ट्स
• स्टील के तीन नल
• दरवाजों की एलुमिनियम कुंडी और तांबे के हैंडल
• तांबे और पीतल के बर्तन (हांडी, ग्लास, कटोरी, थाली, लोटा आदि)
• लोहे काटने की मशीन
• तांबे के पाइप और रॉड
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:
1. पु०नि० रूपेश कुमार सिंह (थाना प्रभारी, लालपुर)
2. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय
3. पु०अ०नि० सुनिल पासवान
4. पु०अ०नि० पंकज कुमार शर्मा
5. स०अ०नि० विकास कुमार सिंह
6. स०अ०नि० सुनिल कुमार मुर्मू
7. स०अ०नि० उदय कुमार सिंह
8. स०अ०नि० डी०एस० मुर्मू
9. चा०आ० अजय कुमार (3518)
10. चा०आ० कुणाल किशोर (3577)
11. आरक्षी मुकेश कुमार (2099)
पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त लंबे समय से चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। आगे की पूछताछ व जांच जारी है।