सर्जना चौक स्थित पार्किंग स्थल पर मॉं काली सेना महासमिति का विधिवत भूमि पूजन हुआ

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :-आज दिनांक 09/10/2025 दिन गुरुवार सुबह 10:30 बजे सुबह से स्थान मेन रोड नियर -सर्जना चौक स्थित पार्किंग स्थल पर मॉं काली सेना महासमिति का विधिवत भूमि पूजन हुआ। मुख्य यजमान रंजीत पांडे,पूनम जयसवाल और संजना शर्मा रही।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक नंद किशोर सिंह चंदेल और मॉं काली सेना महासमिति की अध्यक्ष अर्चना मिर्धा ने संयुक्त रूप से कहा कि मॉं काली सेना महासमिति पिछले साल की भांति इस साल भी बहुत ही भव्य काली पूजा करेगी साथ ही पूजन के बाद विसर्जन शोभा यात्राबहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पूजा समिति में मुख्य कर्ताधर्ता महिलाएं रहती है।

काली पूजा का कार्यक्रम इस प्रकार है- दिनांक 20/10 2025 दिन सोमवार पूजा पंडाल का उद्घाटन एवं रात्रि में मां काली की पूजा 12:00 बजे

दिनांक 21.10.2025 दिन मंगलवार को महाभोग एवं महाआरती अतिथियों का सम्मान एवं रात्रि में जागरण

दिनांक 22.10.2025 दिन बुधवार को खीर भोग एवं संध्या महाआरती

दिनांक 23.10.2025 दिन गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे हवन एवं विसर्जन शोभा यात्रा बहुत ही धूमधाम से निकाली जाएगी जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।

इस भूमि पूजन में मुख्य रूप से -मुख्य संरक्षक नंद किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संयोजक विकास यादव, अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, ऋषि आजाद शत्रु नाथ शाहदेव, रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, अखिलेश राय, केदार पासवान, राजू राम, इंद्रजीत यादव, गोविंद वाल्मीकि, देवनीत प्रसाद, करण कर्मकार राखी कौर, वीणा श्री,शिल्पी कुमारी वर्मा, भावना प्रिया, नीतू पासवान, प्रियंका जायसवाल, रंजीत पांडे, पूनम जयसवाल, संजना शर्मा, कुमकुम प्रभावती, गुलाबो मुंडा, डौली एक्का आदि लोग सम्मिलित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *