राँची:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राँची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार, दिनांक 14 जुलाई को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोराबादी स्थित बापू वाटिका के पास छापेमारी कर पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।
जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹60,050 नगद, 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तथा 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में सभी आरोपियों ने ब्राउन शुगर तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।
इस संबंध में लालपुर थाना कांड संख्या-198/2025, दिनांक 15.07.2025 को धारा 21(A)/22/29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बरामद सामग्री:
- ब्राउन शुगर – 8.59 ग्राम
- नगद राशि – ₹60,050
- एंड्रॉयड मोबाइल – 07
- मोटरसाइकिल – 03
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
- श्री के. वी. रमण – वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर, राँची
- श्री रूपेश कुमार सिंह – पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लालपुर
- पुअनि सत्यप्रकाश उपाध्याय
- पुअनि पंकज कुमार शर्मा
- सअनि विकास कुमार सिंह
- सअनि दानिलन सुनिल मुर्मू
- आरक्षी मुकेश उरांव
- चालक आरक्षी अजय कुमार
- लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम का सहयोग
गिरफ्तार अपराधियों का विवरण एवं आपराधिक इतिहास:
- सूजीत कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह (35 वर्ष), पिता – सुरेश सिंह, निवासी – बचरा, थाना पिपरवार, चतरा।
- वर्तमान पता – कडरू, ओल्ड ए.जी. कॉलोनी, थाना अरगोड़ा, राँची।
- संजीव कुमार सिंह (42 वर्ष), पिता – उपेन्द्र प्रसाद सिंह, निवासी – हरमू रोड, शिवाजी लेन, थाना सुकेदेव नगर, राँची।
- अपराध इतिहास:
- सुकेदेवनगर थाना कांड सं. 641/2017 – धारा 341, 323, 354(A), 504, 506, 34
- कांड सं. 640/2017 – धारा 354, 385, 386, 504, 506
- विकास कुमार उर्फ विक्की, पिता – महेश प्रसाद, निवासी – टैगोर हिल रोड, संस्कार गार्डन, थाना बरियातू।
- अपराध इतिहास:
- लोअर बाजार थाना कांड सं. 53/2015 – धारा 419, 420
- अभिषेक सिंह (27 वर्ष), पिता – धर्मेन्द्र सिंह, निवासी – सरना कॉलोनी, गली नं. 01, चिरौंदी, थाना बरियातू।
- श्रवण गोप (23 वर्ष), पिता – अबुआ गोप, निवासी – लोधमा तेतरटोली, थाना एयरपोर्ट।
पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की कार्यवाहियों से नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, तथा अन्य संभावित तस्करों की पहचान हेतु जांच की जा रही है।