कांके में जमीन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेज़ — ‘कांके CO.’ पर बढ़ा लोगों का भरोसा

The Ranchi News
2 Min Read

आकाश रंजन (संवाददाता)

रांची/कांके: क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कांके CO . लगातार अपनी सेवाओं में पारदर्शिता और भरोसे को प्राथमिकता दे रहा है। अंचल अधिकारी श्री अमित भगत के मार्गदर्शन में यहाँ आने वाले हर व्यक्ति की सुख–सुविधा और उनके भू-अधिकार की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया जा रहा है।

अधिकारी श्री अमित भगत ने बताया कि हर केस को पहले विस्तार से समझा जाता है और फिर ही अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है, ताकि कोई भी व्यक्ति कागज़ी कार्यवाही की जटिलताओं में न फँसे।

कांके क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से जमीन के विवाद, दस्तावेज़ी त्रुटियाँ और ट्रांसफर प्रक्रियाओं में बढ़ती मुश्किलों के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे समय में कांके CO. द्वारा अपनाई गई “पहले समस्या सुने, फिर समाधान करें” की नीति ने स्थानीय नागरिकों में विश्वास को और मजबूत किया है।

श्री अमित भगत के अनुसार,

“हमारी प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति को उसकी जमीन से जुड़े अधिकारों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिले। हम हर दस्तावेज़ की गहन जाँच कर, केस की वास्तविक स्थिति समझाते हैं और फिर बेहद पारदर्शी तरीके से आगे की कार्रवाई करते हैं।”

स्थानीय लोगों ने इस कार्यशैली की खुलकर सराहना की है। उनका मानना है कि कांके में पहली बार जमीन संबंधी मामलों को इतनी व्यवस्थित, सरल और तेज़ प्रक्रिया के साथ सुलझाया जा रहा है।

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *