रांची: आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर प्रशासक के निर्देशानुसार रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत सभी जलाशयों एवं घाटों की युद्धस्तर पर सफाई की जा रही है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निगम द्वारा आवश्यक सुविधाएँ एवं व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 08.10.2025 को सहायक प्रशासक श्री चन्द्रदीप कुमार एवं श्री निकेश कुमार के द्वारा वार्ड संख्या 01 अंतर्गत कांके डैम स्थित घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वच्छता शाखा की टीम को निम्न निर्देश दिए:
जलाशय से जलकुंभी को पूर्ण रूप से हटाने हेतु वीड हार्वेस्टिंग मशीन की कार्यावधि बढ़ाई जाए, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।
एमफीबियस एक्सकेवेटर मशीन द्वारा लगातार गाद निकासी का कार्य सुनिश्चित किया जाए।
घाटों की नियमित मैनुअल सफाई के साथ फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए।
घाट पर टूटे हुए टाइल्स को हटाकर पाथ-वे को व्यवस्थित किया जाए तथा अन्य सिविल कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भीड़ का आकलन करते हुए बांसध्वल्लीधरबन से उचित घेराबंदी की जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में न जाए।
घाट के पहुँच पथ पर स्थित पथ-प्रकाश (स्ट्रीट लाइट्स) को दुरुस्त किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे।
* इसके अलावा उप प्रशासक श्री रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम के द्वारा वार्ड 21 स्थित विवेकानंद सरोवर, बड़ा तालाब का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उनके द्वारा निम्न दिशा-निर्देश दियेः-
बड़ा तालाब के चारों तरफ अवस्थित घाटों में व्यापक सफाई अभियान सुनिश्चित करें, जिसकी निगरानी सूपरवाईजर द्वारा की जाए।
सूपर सकर मशीनों के माध्यम से तालाब के सतह पर जमे गंदगी को साफ किया जाय।
छठ महापर्व तक लगातार फिटकरी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करें।
मेनुअल माध्यम से घाटों की नियमित सफाई कराये।
अभियंत्रण शाखा की टीम घाटों के मरम्मति कार्य तत्काल आरंभ करायें।
मौके पर नगर प्रबंधक, जोनल सूपरवाईजर, वार्ड सूपरवाईजर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
