झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

The Ranchi News
1 Min Read

रांची:– झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा की नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक दिनांक 20 अगस्त 2025 को धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा सभागार में हुआ।

बैठक में झारखंड के पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे, साथ ही साथ प्रदेश के पदाधिकारीगण और सभी जिलों से कार्यकर्तागण और समाज के लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, प्रमाण पत्र के साथ उनको अपने कार्यों का दायित्व सौंपा गया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण प्राप्त करने वाले छात्रों को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाईयां दी गई।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *