झारखण्ड पुलिस की तत्परता से ओरमांझी का लापता बालक कन्हैया कुमार की सकुशल बरामदगी ।

The Ranchi News
2 Min Read

ओरमांझी:-राँची का बालक कन्हैया कुमार (उम्र 12 वर्ष) पिता अर्जून साव के लापता होने की सूचना पर ओरमांझी थाना कांड सं0 223/25 दिनांक 11.12.25 धारा 137 (2) दर्ज किया गया था। विदित है कि उक्त काण्ड के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के अधीन विशेष टीम का गठन किया गया था जिसमें राँची जिला के दो दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गयी।

उक्त कांड में राँची पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर अनुसंधान एवं खोजबीन किया जा रहा था। कांड का अनुसंधान विभिन्न पहलुओं पर किया जा रहा था तथा प्रिन्ट / इलेक्ट्रिक मीडिया एवं सोशल मिडीया के माध्यम से उक्त बालक के संदर्भ में सूचना देने हेतु वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं वाहनों पर पोस्टरों के माध्यम से कन्हैया कुमार के संदर्भ में सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

राँची पुलिस की लगातार सक्रियता एवं छापेमारी तथा सोशल मीडिया द्वारा वृहत पैमाने पर प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप कोडरमा जिला के चंदवारा से कन्हैया कुमार के संदर्भ में एक प्रबुद्ध नागरिक के द्वारा पुलिस को सूचना उपलब्ध करायी गयी तदुपरांत चंदवारा थाना (कोडरमा) द्वारा सत्यापन के उपरांत आज दिनांक 19.01.2026 को राँची पुलिस के द्वारा कन्हैया कुमार को सकुशल बरामदगी की गयी। विदित है कि कन्हैया कुमार अपने नानी घर हाजीपुर (बिहार) गए हुए थे एवं वापसी के समय पैसे कम होने के वजह से कोडरमा उतर गये। बच्चे ने बताया कि उसके घर वाले उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते थे इस वजह से वो अपने संबंध में लोगों को नहीं बताना चाहते थे।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *