बारिश के कारण श्री गणेश पूजा महानगर जिला महासमिति की बैठक स्थगित, पिछले साल की समिति को ही दिया गया विस्तार

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल ने बयान जारी कर कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए श्री गणेश पूजा के महानगर और जिला की मीटिंग को स्थगित रखा गया है।

पिछले साल के महासमिति को ही विस्तार दिया जा रहा है। साथ ही रांची महानगर और जिला के अंतर्गत आने वाले गणेश पूजा पंडालों के बीच हर साल की तरह इस वर्ष भी उनके पूरे पूजा के दरमियान बने वीडियो को सोशल साइट पर डालकर वोटिंग प्रक्रिया के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी गणेश पूजा पंडाल को किसी भी तरह की समस्या होने पर महानगर जिला महासमिति के तमाम पंडाल मिलकर उनकी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

साथ ही रांची प्रशासन, नगर निगम और झारखंड सरकार से अपील की कि तमाम पूजा पंडालों के आसपास सुरक्षा और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए, क्योंकि हर वर्ष पंडालों का आकार अधिक भव्य और बड़ा होता जा रहा है।

चंदेल ने रांची वासियों से आग्रह किया कि वे विभिन्न गणेश पूजा पंडालों का भ्रमण कर आयोजकों का उत्साहवर्धन करें।

उन्होंने बताया कि रांची जिला में इस साल भी सैकड़ों जगहों पर भव्य तरीके से गणेश पूजा आयोजित होगी।

इस साल की महासमिति की सूची

मार्गदर्शक – माननीय राज्यसभा सांसद डॉ॰ महुआ माजी, झारखंड गो सेवा आयोग अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू, झारखंड क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय पांडे

अध्यक्ष – नन्द किशोर सिंह चंदेल

मुख्य संरक्षक – उज्जवल कुमार सिन्हा, सुनील कुमार

मुख्य संयोजक – शंकर दुबे, सोमवित माजी, शैलेश्वर दयाल सिंह

मुख्य सलाहकार – विनय सिंह, नीलेश चौधरी, लखन कुमार

मुख्य आयोजक – बिट्टू सिंह, भोलू सिंह, अमित माजी, राहुल सिंह

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *